20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराज्यहिस्ट्रीशीटर की पत्नी से रेप, फिर अबॉर्शन... शराब ठेकेदार ने वीडियो बनाकर किया...

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी से रेप, फिर अबॉर्शन… शराब ठेकेदार ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Published on

जालोर,

राजस्थान के जालोर में एक हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के साथ शराब ठेकेदार ने रेप की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि ठेकेदार ने उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया. पीड़िता जब प्रेग्नेंट हो गई तो अबॉर्शन करा दिया. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर की पत्नी ने शराब ठेकेदार पर रेप का केस दर्ज करवाया है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि दो वर्ष पूर्व उसके पति किसी मामले में जेल में थे, उसी दौरान शराब कारोबारी लक्ष्मण पुत्र विरमा राम ने उससे कहा कि वह पति को जेल से निकलवा सकता है.

इस पर पीड़िता ने शराब ठेकेदार की बातों पर भरोसा कर लिया. इसके बाद शराब ठेकेदार पीड़िता को अपनी कार से सांचौर के अपने मकान में ले गया. वहां उसने कोई बेहोश करने वाली चीज खिला दी. इसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिया.आरोप है कि शराब ठेकेदार उसे ब्लैकमेल कर दो वर्ष तक धमकाकर रेप करता रहा. इसी दौरान पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई. इसके बाद आरोपी ने सांचौर के अस्पताल में सोनोग्राफी करवाई. आरोपी ने अबॉर्शन करवा दिया.

पीड़िता बोली- घर आता रहा आरोपी दोस्ती रखने का बनाता रहा दबाव
पीड़िता ने कहा कि इसके बाद आरोपी लक्ष्मण घर आता रहा और दोस्ती बनाकर रखने का दवाब डालता रहा. इसी दौरान पति जमानत पर घर आ गए. एक दिन बाजार में आरोपी ने पीछा कर धमकी दी कि अगर रिलेशन नहीं रखा तो वीडियो वायरल कर दूंगा. इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सांचौर पुलिस से की.पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this