13.4 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव, फिर भी आरजेडी को नहीं भा...

नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव, फिर भी आरजेडी को नहीं भा रही मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा!

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों ‘समाधान यात्रा’ पर हैं। इस यात्रा के क्रम में वे जिलों में पहुंचकर विकास योजनाओं को देख रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे हैं। लेकिन, हाल के दिनों में सत्ताधारी महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी के कई नेताओं के बयानों को देखे तो ऐसा लगता है कि राजद को मुख्यमंत्री की यह यात्रा पसंद नहीं आ रही है। राजद के नेता और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री की इस यात्रा में कई जिलों में शामिल जरूर हुए हों, लेकिन राजद नेताओं के बयान मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा की पोल खोलते नजर आ रहे हैं।

शिवानंद तिवारी ने उठाए नीतीश की ‘समाधान’ पर सवाल
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी इस यात्रा को लेकर नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रही हैं। राजद के नेता और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह और विधायक विजय मंडल सरकार पर निशाना साधा ही था, राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी समाधान यात्रा पर प्रश्न खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि नीतीश की यात्रा में आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिलों के अधिकारी कुछ चिह्नित स्थानों को दिखाते हैं, जो पहले से तय होता है।

जो हकीकत है, उसे तो बताऊंगा ही
आरजेडी उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि ये चुनाव का वर्ष है, जनता की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। सरकारी दफ्तरों में लोगों का काम कैसे आसानी से हो ये सुनिश्चित किया जाना चाहिए। अधिकारियों के भरोसे नहीं रहना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि मैं कोई गलत नियत से इस यात्रा पर सवाल नहीं खड़ा कर रहा लेकिन जो हकीकत है, उसे तो बताऊंगा।

आरजेडी विधायक ने भी उठाए थे यात्रा पर सवाल
इससे पहले राजद के विधायक विजय मंडल ने भी नीतीश कुमार की यात्रा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री की यात्रा में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे हैं। सरकार निरंकुश हो गई है। राजद के विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह तो सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं। स्थिति यहां तक आ गई है कि जदयू को उन पर कारवाई करने तक को कहना पड़ा है, लेकिन अब तक कोई कारवाई नहीं हुई है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...