6.7 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeभेल न्यूज़लग जा गले फिर ये हंसी रात हो ना हो, शायद फिर...

लग जा गले फिर ये हंसी रात हो ना हो, शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो ना हो

Published on

– इंडियन आइडल 11 फेम चेतना भारद्धाज की प्रस्तुति पर झूम उठे श्रोता
– भोजपाल महोत्सव मेले में दी जा रही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

भोपाल.

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला मंच पर रविवार को बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल 11 फेम चेतना भारद्धाज ने सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत लग जा गले फिर ये हंसी रात हो ना हो, शायद फिर इस जन्म में मुलाकात हो ना हो से की। इसके बाद कंगना तेरा नी सादे करे इशारे, जो भेजी थी दुआ वो जाके, आसमा तू जाकर टकरा गई जैसे एक से बढ़ कर एक बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल और विशिष्ठ अतिथि भोपाल मेमोरियल अस्पताल की डायरेक्टर मनीषा श्रीवास्त्व ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मेला में भव्य सांस्कृतिक मंच, स्वागत द्वार, टे्रडिशनल सेल्फी जोन, द गे्रट जैमिनी सर्कस में रसिशन और अफ्रीकन कलाकारों की प्रस्तुति के साथ ही विभिन्न तरह के 60 से ज्यादा झूले और जंगलबुक में मोगली और उसके साथी लोगों का मनोरंजन करा रहे हैं। रविवार को मेला देखने दो लाख से अधिक लोग पहुंचे। अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि यह शहरवासियों को प्यार और आशीर्वाद है, जो भरपूर मिल रहा है।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में रोजाना बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। मेला मंच पर विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। मेला मंच पर स्थानीय और उभरते कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को निखर सकें।

मेले में सुरक्षा के साथ मनोरंजन
मेले में आने वाले शहरवासियों को यहां सुरक्षा के साथ मनोरंजन करने का मौका मिल रहा है। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर के साथ ही बेहतर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 60 से ज्यादा छोटे बड़े झूले हैं। रफ्तार की दुनिया का देश का सबसे बड़ा झूला रोलर कोस्टर, टॉवर, रेंजर, ऑक्टोपस, ब्रेक डांस और चांद तारा रोमांच भर रहे हैं।

तीन शो दिखा रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस
मेले में चल रहा द ग्रेट जैमिनी सर्कस देखने बड़ी संख्या में परिवार के साथ शहरवासी पहुंच रहे हैं। तीन शो में चल रहे सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकार एक से बढ़कर एक हैरत अंगेज करतब दिखा रहे हैं। मेले में लगाए गए जंगलबुक शो में बच्चे नदी, पहाड़, झरना के साथ मोंगली और उसके दोस्तों को देख कर काफी खुश हो रहे हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

भेल के खंडहरों में बन रही थी ज्वेलरी शॉप लूटने की योजना, पुलिस ने घेराबंदी कर डकैत गिरोह के 6 सदस्यों को दबोचा

भोपाल। राजधानी की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए डकैती की एक बड़ी...