28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य75 साल बाद दोहरा रहा इतिहास... लाल चौक पर झंडा फहराने पर...

75 साल बाद दोहरा रहा इतिहास… लाल चौक पर झंडा फहराने पर राहुल गांधी की जवाहर लाल नेहरू से क्यों हो रही

Published on

लाल चौक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराने के लिए घंटाघर की ओर रवाना होने से पहले राहुल ने सोनावर में यात्रा से 30 मिनट का विश्राम लिया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौलाना आज़ाद रोड स्थित मुख्यालय पहुंचे।लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।जवाहर लाल नेहरू ने 1948 में लाल चौक पर तिरंगा फहराया था।

लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। 10 मिनट के इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता थी। लाल चौक की तरफ जाने वाली सभी सड़कों को शनिवार रात से ही सील कर दिया गया था। लाल चौक की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को शनिवार से ही डायवर्ट कर दिया गया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष द्वारा लाल चौक पर ध्वजारोहण के लिए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दुकानों, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को बंद कर दिया गया था। 30 जनवरी को राहुल गांधी एमए रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एसके स्टेडियम में एक जनसभा आयोजित की जाएगी।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...