24.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यआधी रात को लाइट बंद की, कपड़े उतारे और... नासिक में मां...

आधी रात को लाइट बंद की, कपड़े उतारे और… नासिक में मां से बेटे ने की छेड़खानी

Published on

नासिक

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मां और बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली एक बेहद घिनौनी वारदात सामने आई है। किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सर्वोच्च होता है। किसी भी बेटे या बेटी के लिए मां के बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है। लेकिन इस कलयुग में अब जन्म देने वाली मां के साथ बच्चों द्वारा छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला नासिक जिले में भी सामने आया है। जहां एक सगे बेटे ने अपनी मां के साथ छेड़खानी की है। फिलहाल इस घिनौनी वारदात को लेकर मां और बेटी ने आरोपी बेटे के खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवाया है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक नासिक के सातपुर पुलिस स्टेशन की हद में पीड़ित महिला ने अपने बेटे के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर करवाई है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना के बाद से आरोपी बेटा फरार है जबकि पुलिस उसकी तलाश में संबंधित जगहों पर दबिश दे रही है।

लाइट बंद कर की छेड़खानी
पीड़ित मां की शिकायत के मुताबिक छेड़खानी की यह वारदात रात के अंधेरे रात में हुई। आरोपी ने पहले घर की लाइट बंद की और उसके कपड़े उतार कर पीड़िता के जिस्म पर हाथ फिराया। बेटे की इस घिनौनी हरकत ने मां को अंदर तक तोड़ दिया है। अब तक शराब के लिए पैसे न देने पर मां के साथ मारपीट या पैसों के विवाद की वजह से लड़ाई-झगड़े जैसी घटनाएं तो सामने आई थी लेकिन किसी बेटे द्वारा अपनी सगी मां के साथ इस तरह की छेड़खानी की वारदात से पूरे नासिक जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

Latest articles

रायसेन रोड पर नगर निगम के कचरा ट्रक में लगी भीषण आग, बिना फिटनेस और इंश्योरेंस के सड़कों पर दौड़ रहा था वाहन

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी गेट के सामने रविवार रात उस...

मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, बैरागढ़ पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में दवा का ओवरडोज लेने से एक 28 वर्षीय...

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...