21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबिनब्याही मां बन सकती है चीन की लड़कियां, आखिर शी जिनपिंग ने...

बिनब्याही मां बन सकती है चीन की लड़कियां, आखिर शी जिनपिंग ने क्यों लिया ये फैसला?

Published on

बीजिंग

चीन ने लड़कियों के बिनब्याही मां बनने को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस कानून को पायलट प्रोजक्ट के तौर पर अभी सिर्फ दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में लागू किया गया है। स्वास्थ अधिकारियों ने बताया कि गिरती जन्म दर को कम करने के नवीनतम प्रयास के तौर पर इस कानून को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को परिवार बढ़ाने और विवाहित जोड़ों के लिए सरकारी मदद को तेज किया जाएगा। चीन में अभी तक केवल विवाहित महिलाओं को ही कानूनी रूप से जन्म देने की अनुमति है। लेकिन, हाल के वर्षों में विवाह और जन्म दर में रिकॉर्ड गिरावट से चीन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। एक समय ऐसा भी था, जब चीन ने बढ़ती आबादी को रोकने के लिए वन चाइल्ड पॉलिसी को भी लागू किया था।

15 फरवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
15 फरवरी से विवाहित जोड़े और संतान की चाह रखने वाले किसी भी व्यक्ति को चीन के पांचवें सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में सरकार के साथ पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। इसमें बच्चों की संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। ऐसे में एक व्यक्ति जितना चाहे उतने बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकता है। सिचुआन के स्वास्थ्य आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि इसका उद्देश्य दीर्घकालिक और संतुलित जनसंख्या विकास को बढ़ावा देना है। अब तक, आयोग ने केवल उन विवाहित जोड़ों को अनुमति दी थी जो दो बच्चों तक स्थानीय अधिकारियों के साथ पंजीकरण कराना चाहते थे।

चीन में छह दशकों में पहली बार घटी आबादी
चीन की आबादी पिछले साल छह दशकों में पहली बार घटी है। इस गिरावट से भविष्य में चीन की जनसांख्यिकी को लेकर खतरा पैदा हो गया है। ऐसे में चीनी अधिकारी जनसंख्या को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन और उपाय की नई-नई नीतियां बना रहे हैं। अभी तक अगर विवाहित जोड़ा बच्चे के लिए रजिस्ट्रेशन करवाता है तो उसे इलाज के खर्च में छूट मिलती है। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं को मातृत्व अवकाश के दौरान पूरा वेतन भी दिया जाता है। ये लाभ अब सिचुआन में एकल महिलाओं और पुरुषों के लिए बढ़ाए जाएंगे।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...