9 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeUncategorizedभारत सरकार का बड़ा कदम, अब ऑनलाइन फ्रॉड होगा जड़ से खत्म

भारत सरकार का बड़ा कदम, अब ऑनलाइन फ्रॉड होगा जड़ से खत्म

Published on

भारत सरकार ने आज बजट 2023 में DigiLocker को बढ़ाने की बात कही हैं। इसका एक्सपेंशन खासतौर से KYC से जुड़ी घटनाओं को रोकने के लिए है। इससे नागरिकों से लेकर बिजनेसेज को भी फायदा होगा। इससे डिजिटल इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2023 में ऐलान किया है कि सरकार DigiLocker ज्यादा यूजफुल बनाएगी। इसे डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत बढ़ाया जाएगा। इससे भारत में KYC से जुड़ी एक्टिविटीज को बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार की प्लानिंग के हिसाब से वो DigiLocker को बड़े-छोटे बिजनेस और चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए तैयार करेगी, जिससे इस एप में डॉक्युमेंट्स को आसानी से स्टोर किया जा सके और इसे चुटकियों में ऑनलाइन शेयर किया जा सके।

बता दें, DigiLocker को इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 2015 में डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव के तहत लॉन्च किया गया था। यह सिक्योर एप यूजर्स को जरूरी सरकारी दस्तावेजों को डिजिटली स्टोर और शेयर करने की आजादी देता है। डिजिलॉकर के एक्सपेंशन की खबर से बिजनेस की दुनिया काफी खुश है।

KYC से जुड़ी घटनाएं कम करना भी उद्देश्य
वित्त मंत्री के ऐलान के बाद Xiaomi India के प्रेजिडेंट मुरलीकृष्णन ने ट्वीट किया, “DigiLocker का एक्सपेंशन दोनों नागरिक और बिजनेस के लिए अच्छा होने वाला है। इससे डिजिटल इकॉनमी बूस्ट होगी। देश के नागरिक और सरकार दोनों इससे ज्यादा दक्ष और स्मार्ट बनेंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा की DigiLocker अब KYC के लिए वन-स्टॉप बनेगा। इससे डॉक्युमेंट्स में आसानी से बदलाव किया जा सकेग। इससे KYC से जुड़ी धांधली कम होंगी। नागरिकों से लेकर बिजनेस और संस्थाओं की पहचान या ऑथेंटिकेशन इसी एप पर हो सकेगा।

स्मार्टफोन में प्री-इन्सटाल्ड आएगी एप
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए डिजिलॉकर और ऑनलाइन डॉक्यूमेंटशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उम्मीद है की आने वाले समय में स्मार्टफोन्स में DigiLocker पहले से ही इनस्टॉल होकर आएगा। कुछ समय पहले ही नेशनल ई-गवर्नेंस के CEO अभिषेक सिंह ने कहा था कि यह एप जल्द ही एंड्राइड का हिस्सा होगी। इसलिए उम्मीद है की फ़ोन्स में यह एप प्री-इन्सटाल्ड आएगी।

Digilocker है क्या?
अगर अब तक आपको इस एप के बारे में जानकारी नहीं है तो बता दें, DigiLocker भारत सरकार का अहम प्रोग्राम है जो भारत को डिजिटल लेकर जाना चाहता है। यह एक तरह का पब्लिक क्लाउड है, जहां आप अपने सरकारी दस्तावेज सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं। इससे न दस्तावेजों को खोने का डर और ना हर जगह साथ ले जाने की जरूरत, क्योंकि डॉक्युमेंट्स तो आपके फोन में एप में मौजूद होंगे।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...