22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हिंदू राष्ट्र, बस घोषणा की जरूरत; इस्लाम को...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- भारत हिंदू राष्ट्र, बस घोषणा की जरूरत; इस्लाम को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली

इन दिनों पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब चर्चा में हैं। विवादों के साथ-साथ बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। इन सबके बीच बागेश्वर सरकार का कहना है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है, बस घोषणा की जरूरत है। न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है, भारत हिंदू राष्ट्र था और हिंदू राष्ट्र रहेगा, बस घोषणा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसके बीच एक छोटी सी लाइन है, उस लाइन को पार करने के लिए ही मैंने आवाज बुलंद की है।

सनातनी हिंसा पर भरोसा नहीं करते
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “हमारे जीवन का प्रारंभ से ही हिंदू धर्म और सनातन की तरफ झुकाव रहा है। अगर किसी को हिंदू राष्ट्र की बात से बवाल लगता है तो यह उनकी निजी कमी है, उनको किसी अच्छे डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिए। हमारा कोई बवाल करने का मकसद नहीं है।” बाबा बागेश्वर का कहना है, “हिंदू का मतलब है हिंसा का दमन करने वाला। हम सनातनी हिंदू हैं, हम हिंसा पर भरोसा नहीं करते हैं। हम भारत के लोग अहिंसा पर भरोसा करते हैं और हिंसा का दमन कर रहने वाले हिंदू राष्ट्र के वासी हैं।”

सनातन के प्रति हमारी कट्टरता
बागेश्वर धाम के प्रमुख का कहना है, “ऐसी भारत में संकल्पना, ऐसा ध्येय रखा जाता है इसलिए भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। जो लोग अहिंसा के पुजारी हैं उनको हमारी इस बात से आग लगी होगी और अगर उन्हें लगी है तो उन्हें मेंटल चेकअप कराना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि इसका हिंदू-मुसलमान से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी हर पंत, संप्रदाय से सद्भावना है और हर धर्म के प्राति हमारी आस्था, नतमस्तकता है लेकिन सनातन के प्रति कट्टरता है।

वहीं, धर्मांतरण, घर वापसी और गो-मांस के विषय पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “यह विकराल समस्या है। भोले-भाले लोगों को पिछड़ी जगहों पर लालच से ट्रिक दिखा कर धर्मांतरण कराया जा रहा है। हालांकि, घर वापसी पर हमारा मत है कि सब हिंदू हैं, सब सनातनी हैं। पूरी दुनिया का प्राचीन धर्म सनातन है। जहां तक घर वापसी की बात है सुबह का भूला अगर शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते।”

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this