18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यखाकी के ठाठ! खुलेआम जाम छलका रहे यूपी पुलिस के दारोगा का...

खाकी के ठाठ! खुलेआम जाम छलका रहे यूपी पुलिस के दारोगा का वीडियो वायरल, सस्पेंड

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ड्यूटी पर तैनात दारोगा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा जी एक चाय की दुकान के अंदर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। एसपी ने आरोपी दारोगा पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर जांच बैठाई है।

हरदोई में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात शैलेंद्र सिंह चौहान के एक वायरल वीडियो ने खाकी को शर्मसार कर दिया। वायरल वीडियो में दारोगा कोतवाली शहर क्षेत्र की पिहानी चुंगी पर एक चाय की दुकान में कुर्सी पर बैठकर शराब पीते और उनकी टोपी खोके के एक कोने में आराम फरमाती नजर आ रही है।

कुर्सी पर बैठा दरोगा पी रहा शराब
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठे दारोगा जी एक टांग दूसरी टांग पर रखे शराब पी रहे हैं। इसी दौरान शराब भरे गिलास को अपनी हलक के नीचे उतारने ही जा रहे थे तभी किसी ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनते देख दारोगा जी गिलास रख देते हैं और वीडियो बनाने वाले को पास बुलाते हैं, लेकिन वीडियो बनाने वाला दरोगा जी के हर एंगल का वीडियो बनाता रहता है।

वीडियो वायरल होने पर दारोगा सस्पेंड
जैसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर आरोपित दारोगा को निलंबित कर जांच बैठाई गयी है।

लूट की घटनाओं से परेशान पुलिस की हुई किरकिरी
पिछले सात दिनों में जिले में लूट की कई घटनाएं होने से पुलिस महकमे की नींद उड़ी हुई है। बाइक सवार कहीं चेन स्नेचिंग कर रहे हैं तो कहीं आंखों में मिर्च झोंककर लोगों को लूट रहे हैं। अपराधिक घटनाओं को रोकने एवं अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने पहले ऑपरेशन पाताल चलाया और फिर अब ऑपरेशन सुरंग चला रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस बाइक गैंग को पकड़ने में नाकाम रही है। इसी दौरान पुलिस दरोगा का यह वीडियो वायरल होने से पुलिस की किरकिरी हो रही है।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...