12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedकर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में Dell, 6000 से ज्यादा लोगों...

कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में Dell, 6000 से ज्यादा लोगों की जाएगी नौकरी

Published on

नई दिल्ली,

कई बड़ी कंपनियां छंटनी कर रही हैं. अब इस लिस्ट में Dell भी जुड़ने वाला है. इसको लेकर एक रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Dell 6650 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाला है. ये छंटनी इसके ग्लोबल वर्कफोर्स में की जाएगी. इसको लेकर Bloomberg ने रिपोर्ट किया है. कंपनी ने पहले हायरिंग को फ्रिज कर दिया था. इसके अलावा ट्रैवल रिस्ट्रिक्शन भी लगा दिए गए थे. लेकिन, लगता है कि ये कंपनी के कॉस्ट कटिंग के लिए काफी नहीं है. इस वजह से कंपनी अब छंटनी का प्लान कर रही है.

पहले भी बाहर किए जा चुके हैं कर्मचारी
साल 2020 में भी कंपनी ने कोरोना की वजह से भी कई कर्मचारियों का बाहर का रास्ता दिखाया था. हालांकि, रिेपोर्ट में ये साफ नहीं है कि कौन सा डिपार्टमेंट अभी वाली छंटनी से सबसे ज्यादा प्रभावित होगा. रिपोर्ट में एक प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि जॉब कम करने को कंपनी एक अवसर की तरह देख रही है.

इस छंटनी के बाद Dell में लगभग 39000 कर्मचारी बचेंगे. मार्च 2022 फाइलिंग के अनुसार, इसमें कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी अमेरिका में रहते हैं. डेल ने इंडिया टुडे टेक को इस लेऑफ के बारे में कन्फर्म किया है लेकिन जॉब कट को लेकर नंबर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है. आपको बता दें कि पीसी ब्रांड में Dell एक बड़ा नाम है. हालांकि, ये भी इकोनॉमिक चैलेंज झेल रहा है. मार्केट एनालिस्ट Gartner के अनुसार, ग्लोबल पीसी शिपमेंट में पिछले साल की चौथी तिमाही में 28.5 परसेंट की कमी ईयर-ओवर-ईयर देखी गई है.

HP ने भी की छंटनी की घोषणा
नवंबर 2022 में पीसी ब्रांड HP ने भी छंटनी की घोषणा की थी. कंपनी ने बताया था साल 2025 तक कई कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. कंपनी लगभग 6 हजार कर्मचारियों को ले-ऑफ करने का प्लान कर रही है. ये इसके ग्लोबल वर्क फोर्स का 12 परसेंट है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...