16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeखेलपाकिस्तान में हारने पर भारत में दंगे होते हैं, एशिया कप पर...

पाकिस्तान में हारने पर भारत में दंगे होते हैं, एशिया कप पर घमासान के बीच मियांदाद का बयान

Published on

क्वेटा

एशिया कप की मेजबानी छीनते पाकिस्तान क्रिकेट में खलबली मची हुई है। देश के पूर्व क्रिकेटर भारत के खिलाफ कुछ अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसा ही एक जहरीला बयान पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी जावेद मियांदाद ने दिया है। जावेद मियांदाद ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए कहा है कि टीम इंडिया पाकिस्तान से डरती है। यही कारण है कि वह उसके खिलाफ नहीं खेलना चाहती है। मियांदाद ने यह बयान पाकिस्तान सुपर लीग के एक प्रदर्शनी मैच के बाद दिया था।

मियांदाद ने कहा, ‘अगर भारत एशिया कप में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं आना चाहता है तो मत आए। पाकिस्तान अगर भारत से नहीं खेलेगा तो वह मर नहीं जाएगा। पीसीबी को अब बिल्कुल भी क्रिकेट के लिए भारत पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।’जावेद मियांदाद ने कहा, ‘भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से क्यों डरता है? वे जानते हैं कि अगर वे पाकिस्तान से हार गए, तो जनता उन्हें नहीं बख्शेगी। वहां के प्रधानमंत्री गायब हो जाएंगे, उनकी जनता उनका साथ नहीं छोड़ेगी।’

उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान दौरा करने में घबराहट होती है। वहां की जनता पाकिस्तान से हार सहन नहीं कर पाती। ऐसा होने पर वहां दंगे हो जाते हैं। घर जला दिए जाते हैं। जावेद मियांदाद ने पहली बार भारत के खिलाफ ऐसा विवादित बयान नहीं दिया है।

बता दें कि पाकिस्तान को इसी साल एशिया कप की मेजबानी करनी थी लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने अपने एक बयान में साफ कर दिया था कि भारत किसी भी कीमत पर पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने नहीं जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम के नहीं होने से टूर्नामेंट का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि वह एशिया कप के लिए हमारे यहां नहीं आता है तो हम भी वनडे विश्व के लिए भारत नहीं जाएंगे।

न्यूट्रल वेन्यू पर होगा एशिया कप 2023
एशिया कप 2023 का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर होना लगभग तय हो चुका है। हाल ही में एशियन क्रिकेट काउंसिल की एक आपात बैठक बुलाई गई थी जिसमें जय शाह के अलावा पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने भी हिस्सा लिया था। हालांकि इस बैठक से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला लेकिन अगले महीने यानी मार्च में माना जा रहा है एशिया कप के नए वेन्यू की घोषणा की जा सकती है।

पाकिस्तान को होगा भारी नुकसान
एशिया कप का आयोजन अगर पाकिस्तान में नहीं होता है तो इससे उसको काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि इससे ना सिर्फ पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर नए दौर की शुरुआत होगी बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी इससे मजबूती मिलेगी जिसकी हालत अभी बहुत खराब है।वहीं एशिया कप के स्पॉन्सर का यह कहना है कि अगर टूर्नामेंट में भारतीय टीम हिस्सा नहीं लेगी तो वह इससे हट सकते हैं। क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी तो एशिया कप का रोमांच काफी फीका पड़ जाएगा और एशियन क्रिकेट काउंसिल बिल्कुल भी ऐसा नहीं चाहेगी कि टूर्नामेंट की लोकप्रियता पर कोई नकारात्मक असर पड़े।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...