18.8 C
London
Sunday, July 6, 2025
Homeराज्यजया किशोरी ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर...

जया किशोरी ने शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर बागेश्वर सरकार के साथ जोड़ी बना रहे थे लोग

Published on

उज्जैन

जया किशोरी के साथ अपनी शादी की चर्चाओं को धीरेंद्र शास्त्री पहले ही गलत बता चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जया किशोरी जी को वे अपनी बहन की तरह मानते हैं। जया किशोरी ने कहा है कि वे कोलकाता में रहने वाले शख्स से ही शादी करेंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है। जया किशोरी ने कहा है वह अपने माता-पिता से अलग नहीं रहना चाहती। शादी के बाद लड़की को अपने ससुराल जाना पड़ता है। वह कोलकाता के शख्स से शादी करेंगी जिससे अपने माता-पिता के पास रह सकें।जया किशोरी का जन्म 13 अप्रैल 1995 को राजस्थान के सुजानगढ़ में हुआ था। उनका परिवार कोलकाता में रहता है। परिवार में पिता शिव शंकर शर्मा और मां सोनिया के अलावा छोटी बहन चेतना शामिल हैं।

असली नाम जया शर्मा
जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है। किशोरी उपाधि मिलने के बाद वह अपना नाम जया किशोरी लिखने लगीं।27 लाख की जया किशोरी की सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर उनके 80 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर हैं। ट्विटर पर भी करीब 50 लाख लोग उन्हें फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके हरेक पोस्ट को लाखों लाइक्स मिलते हैं।

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन
जया किशोरी की संपत्ति करोड़ों में है। कथा वाचन करने के साथ वो मोटिवेशनल स्‍पीच देती हैं। वह देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में जाकर कथा वाचन करती हैं। जया किशोरी कथावाचन और भजन गाने के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। सुंदरता में वे बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।

बागेश्वर धाम ने भी बताया था अफवाह
कुछ सप्ताह पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ जया किशोरी की शादी की शादी की अफवाह जोर-शोर से फैली थी, लेकिन दोनों ने इसका खंडन किया था। धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें अपनी बहन जैसा बताया था। जया किशोरी के ताजा बयान से भी स्पष्ट है कि दोनों की शादी की कोई संभावना नहीं है।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...