20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयमहरौली अतिक्रमण मामले में केजरीवाल सरकार ने DDA को कहा- तुरंत रोको...

महरौली अतिक्रमण मामले में केजरीवाल सरकार ने DDA को कहा- तुरंत रोको ‘बुलडोजर एक्शन’

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महरौली में चल रहे ध्वस्तीकरण एक्शन में हस्तक्षेप किया है. सरकार ने डीडीए को विध्वंस रोकने के लिए कहा है. दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमांकन करने का आदेश दिया. कैलाश गहलोत ने कहा कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है. डीडीए ने राजस्व विभाग के सीमांकन को गिराने का आधार बनाया था.

महरौली इलाके में DDA का एक्शन जारी
बता दें कि डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) नई दिल्ली के महरौली इलाके में डिमोलिशन ड्राइव चला रही है. बीते दिन शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम एक बिल्डिंग को तोड़ने के बाद दूसरी बिल्डिंग पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी. किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

DDA चला रही बुलडोजर
महरौली इलाके में भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर अतिक्रमण हटा रहा है. आज सुबह जब बुलडोजर महरौली पहुंचा था तो लोगों ने उसका विरोध किया था. महरौली में बुलडोजर की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला.

सिसोदिया ने BJP पर बोला हमला
डीडीए के इस एक्शन को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि बीजेपी को कुछ करना नहीं आता है, सिर्फ तोड़ना आता है. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी कभी संविधान तोड़ती है, कभी सुप्रीम कोर्ट का आदेश तोड़ती है अब लोगों के बनाए घरों को तोड़ रही है. बीजेपी कुछ बनवाकर भी देखे.डिप्टी सीएम ने कहा कि कोर्ट से आदेश के बाद भी बुलडोजर चलाया जा रहा है. जिन घरों की रजिस्ट्री है और वो हाउस टैक्स भी दे रहे हैं, उनके घर भी तोड़े जा रहे हैं.

अग्रेंजों जैसा काम कर रही है BJP
DDA के इस एक्शन पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि अंग्रेजों के कृत्यों को दोहराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली की जनता से बदला ले रही है. डिमोलिशन ड्राइव के चलते महरौली में स्थिति तनावपूर्ण है. लोगों को ये संदेश देने की धमकी दी जा रही है कि अगर बीजेपी को वोट नहीं दिया तो घर तोड़ दिए जाएंगे और संपत्ति जब्त कर ली जाएगी. बीजेपी अंग्रेजों के कृत्यों को दोहरा रही है. तुगलकाबाद के मोती बाग में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं.

कोर्ट ने जारी किया स्टे ऑर्डर
गौरतलब है कि इस एक्शन को लेकर महरौली के स्थानीय निवासियों का कहना है कि कोर्ट से उनको स्टे मिल गया है. बावजूद इसके डीडीए की ओर से कार्रवाई चल रही है. इसको लेकर पुलिस और डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जब तक उनके पास स्टे की कॉपी नहीं आ जाती वे एक्शन कैसे रोक सकते हैं.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...