16.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यअडानी विवाद मामले में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- ढाई साल में 13 लाख...

अडानी विवाद मामले में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे- ढाई साल में 13 लाख करोड़ हुआ, कौन सा जादू कर दिया?

Published on

नई दिल्ली

गौतम अडानी के मामले में कांग्रेस नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर है। बता दें कि शनिवार (11 फरवरी) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि आखिर जिसकी आमदनी 2019 में सिर्फ 1 लाख करोड़ थी, उसकी ढाई साल में 13 लाख करोड़ हो गई। क्या यह 2 लाख कमाने वाले के साथ होगा?

क्या कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने:
खड़गे ने कहा, “हाथ से हाथ जोड़ो के शुभारंभ में कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेहमने संसद में मुद्दा उठाया एक व्यक्ति जिसकी आमदनी 2019 में सिर्फ 1 लाख करोड़ थी ढाई साल में उसकी संपत्ति 13 लाख करोड़ हो गई।जो 2 लाख कमा रहा है क्या उसकी संपत्ति इतनी बढ़ेगी?कौनसा ऐसा जादू है जिसने यह कर दिया?”

पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं:
खड़गे ने आरोप लगाया कि हम इन बातों को संसद में उठाते हैं लेकिन हमारे भाषण की बातें रिकॉर्ड से निकाल दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि अडानी को PM मोदी सरकारी पैसा देते गए। अडानी को LIC-SBI और सरकारी बैकों से 82 हजार करोड़ दिया गया है। खड़गे ने कहा कि मोदी जी ने अडानी जी को 13 लाख करोड़ का आदमी बनाया। वो हमेशा झूठ बोलते हैं। यहां तक कि राहुल गांधी के भाषण को असंसदीय बताकर रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

‘मोदी में अहंकार आ गया है’:

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री पर बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी में बहुत अहंकार आ गया है, लेकिन कोई भी हो किसी का अहंकार नहीं टिकता है। देश की जनता लगातार महंगाई की मार झेल रही है। 2014 में मोदी कहते थे मेरी सरकार आने के बाद महंगाई कम करूंगा. मैं पीएम मोदी से पूछता हूं, अब कहां हैं आप? हालांकि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत के दौरान खड़गे ने झारखंड सरकार की तारीफ की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि झारखंड की सरकार लोगों के लिए अच्छा काम कर रही है।

Latest articles

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग: करोड़ों का नुकसान, 100 टैंकर पानी और जेसीबी की मदद से पाया काबू

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी...

भेल थ्रिफ्ट सोसाइटी का प्रतिभा सम्मान आज, भेल के ईडी रहेंगे मौजूद

भोपाल। बीएचईएल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

More like this

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...