13.4 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के ननकाना साहिब में कुरान के अपमान की सजा, भीड़ ने...

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में कुरान के अपमान की सजा, भीड़ ने आरोपी को थाने से छुड़ाकर मार डाला

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पंजाब के ननकाना साहिब जिले में शनिवार को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार एक 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित पर पवित्र कुरान का अपमान करने का आरोप लगाया गया था और स्थानीय लोगों का दावा था कि वह जादू टोना जैसे काम में भी शामिल था। पहले तो आरोप लगने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में पूरे इलाके में घटना की खबर फैल गई और थाने के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पुलिस से आरोपी को सौंपने की मांग की। बाद में कट्टरपंथियों के उकसाने पर भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया और आरोपी को पुलिस लॉकअप से छुड़ा लिया।

आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भीड़ को वारबर्टन पुलिस स्टेशन के बड़े गेट को तोड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद भीड़ इमारत में घुस गई। इसके बाद आरोपी को जबरन पुलिस लॉकअप से खींचकर बाहर लाया गया। इस पूरी घटना के समय पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही और आरोपी को बचाने के लिए कुछ भी नहीं किया। भीड़ ने आरोपी को बाहर निकालकर बर्बरता से पिटाई की। फिर उसके नग्न शरीर को सड़कों पर घसीटा। इस दौरान धार्मिक कट्टरपंथियों ने आरोपी के शरीर पर पत्थर और लाठियों से हमला किया।

दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड
पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक डॉ उस्मान अनवर ने इस पूरे मामले में आरोपी को बचाने में विफल रहने पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया। पुलिस के बयान में कहा गया है कि आईजी अनवर ने ननकाना साहिब सर्कल के पुलिस उपाधीक्षक नवाज वारक और वारबर्टन स्टेशन हाउस ऑफिसर फिरोज भट्टी को निलंबित कर दिया है। आईजी ने आंतरिक जवाबदेही शाखा के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सैयद मुहम्मद अमीन बुखारी और विशेष शाखा के डीआईजी राजा फैसल को घटना स्थल पर पहुंचने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

मामले की एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई
पंजाब के आईजी ने कहा, “किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।” आईजी ने कहा, “घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के साथ-साथ लापरवाही और अक्षमता के दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” अभी तक घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं कराई गई है।

पीएम शहबाज ने दिए जांच के आदेश
घटना पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि “पुलिस ने हिंसक भीड़ को क्यों नहीं रोका? कानून का राज सुनिश्चित किया जाए। किसी को भी कानून को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।” पीएम शहबाज ने कहा कि उस कर्तव्य के लिए जिम्मेदार संबंधित संस्थानों के लिए शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता थी।

पाकिस्तानी मंत्री ने सद्भावना वाला ज्ञान दिया
संघीय गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा मंत्री शाज़िया मैरिज ने कहा कि यह घटना “दुखद और खतरनाक प्रवृत्ति का हिस्सा है जो हमारे समाज को परेशान करती है!” “शांति और सद्भाव प्राप्त करने के लिए एक प्रभावी आख्यान के साथ मुकाबला करने की आवश्यकता है। हमें सह-अस्तित्व और सहिष्णु होना सीखना चाहिए। पाकिस्तान की स्थापना मजबूत सिद्धांतों पर हुई थी, जो सभी को स्वतंत्र रूप से जीने की अनुमति देता है।

विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना
पीटीआई के उपाध्यक्ष और पूर्व सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि यह घटना राज्य की मशीनरी के चरमराने को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि सरकार धार्मिक कट्टरपंथियों से निपटने के लिए 50 प्रतिशत भी इच्छाशक्ति दिखाए, जिसका इस्तेमाल वे राजनीतिक विरोधियों से निपटते के लिए करते हैं।”

Latest articles

मप्र में आसमान से बरस रही आग, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

भोपाल। मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...