15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorizedअब बिना कुछ किए भी जीता जा सकता है शो... एमसी स्टैन...

अब बिना कुछ किए भी जीता जा सकता है शो… एमसी स्टैन के विनर बनने पर अंकित गुप्ता का फूटा गुस्सा

Published on

‘बस्ती का हस्ती’ एमसी स्टैन बिग बॉस 16 के विनर क्या बने, लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी। लोगों ने मेकर्स को बायस्ड बताया ही। कंटेस्टेंट्स भी नाखुश दिखे। 12 फरवरी की रात जब सलमान खान ने टॉप 2 की रेस से प्रियंका चाहर चौधरी को आउट कर दिया था तो अंकित गुप्ता की आंखें नम हो गई थीं। क्योंकि उन्हें इस बात की 110 पर्सेंट गारेंटी थी कि ट्रॉफी घर ही आएगी। जब ऐसा नहीं हुआ, तो उम्मीदें आंसुओं के जरिए बह गईं। अब एक इंटरव्यू में अंकित ने खुलकर बात की है और मन की भड़ास निकाली है।

‘ईटाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में ‘जुनूनियत’ एक्टर अंकित गुप्ता ने कहा कि एमसी स्टैन की विक्ट्री ने ये साबित कर दिया कि अब बिग बॉस को कोई भी बिना कुछ किए ही जीत सकता है। उन्होंने कहा- ‘मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि आपको ये शो जीतना है तो कुछ नहीं करना होगा।’ एक्टर से जब आगे ये सवाल किया गया कि क्या उन्हें ये फैसला अनफेयर लग रहा है तो इस पर उन्होंने कहा- ‘मैं इसे अनफेयर नहीं कहूंगा क्योंकि उसे जनता के वोट के आधार पर विनर बनाया गया है। लोगों ने उसे पसंद किया और इसीलिए उसको ढेरों वोट्स मिले। मैं इसे अनफेयर नहीं कह सकता। हम बस ये उम्मीद कर रहे थे कि प्रियंका इस शो को जीते। और ये जरूरी नहीं है कि अब आपके मन का न हो तो वो अनफेयर हो जाए। हमारी उम्मीदें कुछ अलग थीं बस।’

गौतम विज ने भी कही दिल की बात
अंकित गुप्ता के अलावा गौतम विज ने भी एमसी स्टैन की जीत और प्रियंका की हार पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा- ‘मेरे लिए प्रियंका विनर हैं क्योंकि हर कोई उनसे शो जीतने की उम्मीद कर रहा था। जिस तरह से वह बाहर आईं, उसकी बॉडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास, सब कुछ बोल रहा था कि उन्होंने सब कुछ शालीनता से संभाला। वह बिल्कुल भी उदास नहीं थी। उन्होंने कई दिल जीते, ट्रॉफी उठाने से कोई विनर बन जाता है तो क्या बात होती, दिल जीतना जरूरी है और प्रियंका ऐसा करने में कामयाब रहीं। मेरी नजर में वो विनर है और जो दिल जीत लेता है वो जिंदगी और करियर में बहुत आगे जाता है और ये एक अच्छे इंसान की निशानी भी है।’

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...