19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यवैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने लड़कियों से लड़कों को बंधवाई राखी,...

वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने लड़कियों से लड़कों को बंधवाई राखी, पैर भी छुवाए

Published on

मुरादाबाद,

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे को रक्षा बंधन बना दिया. इस दौरान पार्क में बैठी मिलीं लड़कियों से लड़कों को राखियां बंधवाईं. बजरंद दल का कहना था कि पार्क में बैठे लड़के और लड़कियों के बीच अगर पति-पत्नी का रिश्ता नहीं है तो भाई-बहन का होगा. इसीलिए हमने उनसे राखियां बंधवाई हैं.

जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बाइक से पीएस पाकबरा इलाके के हर्बल पार्क पहुंचे. इस दौरान पार्क में कई लड़के-लड़कियां साथ बैठे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पार्क में बैठे लड़कों को लड़कियों से राखी बंधवाई. इस दौरान मुरादाबाद पुलिस के जवान भी पार्क में मौजूद थे, जिन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कुछ देर बाद पार्क से बाहर जाने को कहा और सभी कार्यकर्ता वहां से चले गए.

बजरंग दल ने लड़कियों से लड़कों को बंधवाई राखी.
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों के मुताबिक, आज 14 फरवरी के मौके पर कार्यकर्ता मुरादाबाद के हर्बल पार्क में आए और पार्क में मौजूद अकेले लड़के-लड़कियों की देखभाल की. अगर ये लड़के-लड़कियां एक-दूसरे के पति-पत्नी नहीं होंगे तो भाई-बहन होंगे. ऐसे में आज बहन द्वारा भाई को राखी बांधी गई है.

क्या बोले बजरंग दल के पदाधिकारी?
राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि भारतीय संस्कृति है कि पति पत्नी के अलावा और जो भी महिलाएं हैं, वह हमारे लिए मां और बहन के समान हैं. ये संस्कृति है. भारत में प्रत्येक व्यक्ति के लिए यही नियम हैं. भारत में कोई भी व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर अन्य महिलाओं को बहन की नजर देखेगा.

यदि कोई भेदभाद या कुछ अलग करेगा तो राष्ट्रीय बजरंग दल बर्दाश्त नहीं करेगा. पार्क में जो लड़का लड़की घूम रहे हैं, उन्होंने हमें बताया कि हमारा कोई रिश्ता नहीं है तो हमने उनसे राखी बंधवाई है, पैर छुवाए हैं. यही रिश्ता रखवाया है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...