27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यराहुल ने खुद ही कैंसिल किया था वाराणसी जाने का कार्यक्रम, जानिए...

राहुल ने खुद ही कैंसिल किया था वाराणसी जाने का कार्यक्रम, जानिए विमान लैंडिंग विवाद की पूरी सच्‍चाई

Published on

वाराणसी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर वाराणसी में देर रात सियासत शुरू हो गई। कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के विमान को वाराणसी में उतरने की इजाजत ही नहीं दी गई। लेकिन वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट की तरफ से इस आरोप को खारिज करते हुए सच्चाई बताई गई है। एयरपोर्ट ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि ऑपरेटर की तरफ से ही फ्लाइट को कैंसल किया गया था।

दरअसल, कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार की रात वाराणसी के जिला प्रशासन और बाबतपुर एयरपोर्ट पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देर रात एलबीएस एयरपोर्ट पर आकर यहां काशी विश्वनाथ में दर्शन कर फिर प्रयागराज की तरफ जाना था। कांग्रेस की तरफ से आरोप लगा कि राहुल का विमान आसमान में ही चक्कर खाता रहा और लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली।

कांग्रेस नेता की तरफ से गंभीर आरोप
कांग्रेस के प्रयागराज के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेता एलबीएस एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को रिसीव करे के लिए मौजूद थे। अजय राय के अनुसार राहुल गांधी के प्लेन को एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। जब जिला प्रशासन से इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो उन्हें बताया गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहर में थीं और उनके जाने के बाद शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है।

एयरपोर्ट ने बताई मामले की सच्चाई
हालांकि बाबतपुर स्थित लाल बहादुर एयरपोर्ट ने कांग्रेस नेता की तरफ से लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए सच्चाई बताई है। बताया गया कि राहुल गांधी ने खुद ही वाराणसी जाने की योजना को कैंसल कर दिया। उनके चार्टेड एयरलाइन ने वाराणसी एयरपोर्ट को सूचना भेजकर इस संबंध में जानकारी दे दी थी। एयरवेज की तरफ से मेल भेजकर फ्लाइट को कैंसल किया गया।

Latest articles

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...