25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यतेलंगाना में कांग्रेस जीती तो 100 विधानसभा में बनवाएगी राम मंदिर, पार्टी...

तेलंगाना में कांग्रेस जीती तो 100 विधानसभा में बनवाएगी राम मंदिर, पार्टी प्रमुख रेवंत रेड्डी का वादा

Published on

हैदराबाद

तेलंगाना कांग्रेस बीजेपी के हिंदुत्व के एजेंडे को अपना रही है। तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह राज्य के 100 विधानसभा क्षेत्रों में से हर एक में 10 करोड़ की लागत से राम मंदिर बनाने पर विचार करेगी। भद्राचलम में प्रसिद्ध सीता राम मंदिर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने के दौरान रेवंत रेड्डी ने कहा कि भद्राचलम में, राम मंदिर बनाया गया था। हमारी पार्टी के नेताओं ने मुझसे कहा कि पूरे 100 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में राम मंदिर होना चाहिए।

मंदिर के एजेंडे पर पहली बार किसी कांग्रेसी नेता ने की बात
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम निश्चित तौर पर इस महान संकल्प पर विचार करेंगे क्योंकि यह युवाओं के लिए फायदेमंद होगा। हम इस पहल पर 1,000 करोड़ रुपये खर्च करने पर विचार करेंगे। यह पहली बार है जब किसी कांग्रेस नेता ने हाल के दिनों में राज्य में मंदिर के एजेंडे पर खुलकर बात की है। तेलंगाना में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पीएम पर लगाया समाज को बांटने का आरोप
कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि रेवंत के विरोधी बीजेपी के राज्य प्रमुख बंदी संजय कुमार को मस्जिदों, मंदिरों और हिंदुओं की भावनाओं पर अपनी बयानबाजी से विवाद छेड़ने के लिए जाना जाता है। राम मंदिर बनाने का वादा करते हुए रेवंत ने हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर समाज को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज को बांटा और हमारी नेता सोनिया गांधी ने इसे बनाने की कोशिश की।

बीजेपी पर साधा निशाना
मलकाजगिरी के सांसद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वे सोचते हैं कि वे सरकार बना रहे हैं। यह एक गंजे व्यक्ति के सिर पर बाल आने जैसा है। वे कांग्रेस का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन हम चुनाव में कांग्रेस की ताकत दिखाएंगे। सीएलपी नेता भट्टी विक्रमार्क और वरिष्ठ नेता वीएच हनुमंत राव मंगलवार को भद्राचलम में पहली बार रेवंत की पदयात्रा में शामिल हुए।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...