18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकंगाल पाकिस्‍तान पर टीटीपी ने किया कब्‍जा तो अगला नंबर भारत का......

कंगाल पाकिस्‍तान पर टीटीपी ने किया कब्‍जा तो अगला नंबर भारत का… पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने क्‍यों दी चेतावनी

Published on

इस्‍लामाबाद

महाकंगाल हो चुका पाकिस्‍तान दुनिया से कर्ज की भीख मांग रहा है लेकिन अब उसके दोस्‍त तक किनारा कर चुके हैं। पाकिस्‍तान आईएमएफ से कर्ज मांग रहा है लेकिन अभी तक उसकी मुराद पूरी नहीं हो सकी है। पाकिस्‍तान में महंगाई रेकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुकी है और हजारों की तादाद में कंटेनर देश के बंदरगाहों पर फंसे हुए हैं। पाकिस्‍तान के पास इतने डॉलर नहीं हैं कि वह इन जरूरी सामानों के लिए भुगतान कर सके। इससे अब पाकिस्‍तान में उद्योग बंद हो रहे हैं और करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने का खतरा पैदा हो गया है। इस बीच पाकिस्‍तानी विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि डिफॉल्‍ट की कगार पर खड़ा देश इस्‍लामिक जेहादियों के लिए स्‍वर्ग बन गया है।

पाकिस्‍तानी पत्रकार और इस्‍लामिक कट्टरपंथ पर किताब ल‍िख चुके मोहम्‍मद शेहजाद ने स्‍ट्रैटन्‍यूज ग्‍लोबल से बातचीत में कहा कि पाकिस्‍तान में इस ताजा संकट से कट्टरपंथी इस्‍लामिक पार्टियों को बड़ा फायदा होगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि वर्तमान वित्‍तीय संकट से इमरान खान को भी सियासी लाभ मिलने जा रहा है। इससे जिहादी और ज्‍यादा मजबूत हो जाएंगे। यह न केवल पाकिस्‍तान के लिए बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया के लिए बहुत खतरनाक ट्रेंड होने जा रहा है।

पाकिस्‍तान के पास टीटीपी से लड़ने का पैसा नहीं
मोहम्‍मद शेहजाद ने कहा कि वर्तमान संकट बहुत ही गंभीर है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान संकट से टीटीपी आतंकियों को बड़ा फायदा हो रहा है जो पाकिस्‍तानी सेना के खून के प्‍यासे हैं। टीटीपी आतंकी पाकिस्‍तान में वर्तमान शासन व्‍यवस्‍था को उखाड़ फेंक शरिया कानून लागू करना चाहते हैं। शेहजाद ने कहा कि अफगानिस्‍तान में तालिबान राज आने के बाद टीटीपी आतंकी फिर से पाकिस्‍तान में घुस आए हैं। पाकिस्‍तान सरकार के पास अब इतना पैसा नहीं है कि वह टीटीपी आतंकियों के खिलाफ सैन्‍य कार्रवाई शुरू कर सके। अमेरिका ने पाकिस्‍तान को अकेला छोड़ दिया है।

पाकिस्‍तानी विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका ने तालिबान को पैदा किया और 20 साल उसी के साथ जंग लड़ी। फिर उसी तालिबान के सामने आत्‍मसमर्पण कर दिया। शेहजाद ने कहा कि जिन तालिबानी आतंक‍ियों से सुपरपावर अमेरिका नहीं लड़ सका और हार गया, हम उससे कैसे जंग लड़ सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस ताजा संकट से पाकिस्‍तान में सक्रिय जिहादियों को सबसे बड़ा फायदा हो रहा है। ये जिहादी दान और चंदा देने के नाम पर लोगों को अपने साथ खड़ा करते हैं। इन जिहादियों या धार्मिक संगठनों ने मुफ्त में लंगर की व्‍यवस्‍था की है जहां संकट में फंसे लोग खाने जा रहे हैं।

‘भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए बड़ा खतरा’
शेहजाद ने कहा कि पाकिस्‍तान सरकार अपनी जनता को रोटी, कपड़ा और मकान मुहैया कराने में फेल हुई है और ये जेहादी उन्‍हें यह सब मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में पाकिस्‍तान में आर्थिक संकट से केवल ज‍िहादियों को फायदा होने जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि यह खतरनाक स्थित‍ि न केवल पाकिस्‍तान के लिए बल्कि भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। अगर टीटीपी पाकिस्‍तान पर कब्‍जा कर लेता है तो उसका अगला निशाना भारत और फिर दुनिया के अन्‍य मुल्‍क होंगे। शेहजाद ने कहा कि मेरा मानना है कि अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय को पाक‍िस्‍तान की खुलकर मदद करनी चाहिए, नहीं तो यह संकट दुनिया के हर कोने में फैल जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अगर हम दिवालिया होते हैं, हमारे यहां सिविल वॉर होता है तो इसका निश्चित रूप से पूरी दुनिया पर असर होगा।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...