17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालकुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण बंद, कथावाचक प्रदीप इसे बताते हैं चमत्कारी

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण बंद, कथावाचक प्रदीप इसे बताते हैं चमत्कारी

Published on

सीहोर,

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में भारी भीड़ होने के चलते रुद्राक्ष वितरण बंद कर दिया गया है. श्रद्धालु वापस लौटना शुरू हो गए हैं. शुक्रवार को इंदौर-भोपाल हाइवे भी पूरी तरह से खुला रहा. गुरुवार को लगभग 20 लाख लोगों के एक साथ सीहोर पहुंचने पर इंदौर-भोपाल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था.

गौरतलब है कि कथा वाचक प्रदीप मिश्रा रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा 16 फरवरी से शुरू करने वाले थे. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते 15 फरवरी से ही रुद्राक्ष बांटने शुरू कर दिए. 16 तारीख को एक साथ 20 लाख के करीब लोग सीहोर पहुंच गए. इस वजह से इंदौर-भोपाल हाईवे पर 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. जिला प्रशासन का मानना है कि आयोजकों को 6 दिनों में दस लाख लोगों के आने की उम्मीद थी. जबकि एक ही दिन में बीस लाख लोग आ गए.

अब व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि अब व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं. जाम भी खत्म हो चुका है. भीड़ के चलते जाम लग गया था. उधर, भारी भीड़ और व्यवस्थाओं के बीच कई श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं. मोबाइल नेटवर्क में दिक्कत की वजह से लोग परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं. प्रशासन ऐसे लोगों के बारे में शिकायत केंद्र से अनाउंसमेंट करवा रहा है.

फरीदाबाद से आए श्रद्धालु ने कहा- रुद्राक्ष से काफी लाभ हुआ
फरीदाबाद से आए श्रद्धालु संजय गेरा ने कहा, ‘रुद्राक्ष लेने के लिए आए हैं. मुझे कैंसर हुआ था, इस बीमारी की पहली स्टेज थी. यहां से रुद्राक्ष लेकर गए और जिससे काफी लाभ हुआ था, इसलिए दोबारा आए हैं.”

इससे हर बीमारी से छुटकारा मिल जाता है- श्रद्धालु
दिल्ली से पहुंचे हितेश ने कहा कि सुना है कि यहां के रुद्राक्ष का बहुत महत्व है. इससे हर बीमारी से छुटकारा मिल जाता है. पानी में डालकर पानी पीने से लाभ होता है. इसलिए अपनी मां के लिए रुद्राक्ष लेने आया था, लेकिन नहीं मिला है. कुछ ऐसा ही राजस्थान की अनीता चौधरी और मुंबई के रोहन कनौजिया का मानना है. वो भी रुद्राक्ष लेने आए थे.

चमत्कारी रुद्राक्ष गंडकी नदी से लाए जाते हैं- पंडित प्रदीप मिश्रा
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का दावा है कि चमत्कारी रुद्राक्ष नेपाल की गंडकी नदी से लाए जाते हैं. बकौल मिश्रा, ”भोपाल और इंदौर के साइंस डिपार्टमेंट ने जांच में पाया कि रुद्राक्ष के भीतर गंडकी नदी का पानी भरा होता है. अगर इस रुद्राक्ष को लोग पानी में डालकर रखें और उस पानी का सेवन करें तो सारे रोग खत्म हो जाएंगे.”

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...