21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिनीतीश जी! आप देवेगौड़ा या गुजराल जैसा बनना चाहते हैं?, CM पर...

नीतीश जी! आप देवेगौड़ा या गुजराल जैसा बनना चाहते हैं?, CM पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार नीतीश जी! आप देवेगौड़ा या गुजराल जैसा बनना चाहते हैं?, CM पर रविशंकर प्रसाद का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कांग्रेस को दिए गए विपक्षी एकता के संदेश पर बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने निशाना साधा है. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार को क्या हो गया है. वह बिहार और अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं. कांग्रेस भी उन्हें लिफ्ट नहीं दे रही है.

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार से पूछा कि आप पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल जैसा बनना चाहते हैं? रविशंकर ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में हंगामा मचा हुआ है. राज्य पर संकट है. उनकी सहयोगी पार्टी कांग्रेस भी उन्हें लिफ्ट नहीं दे रही है. नीतीश जी, क्या आप अपना हाल पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल की तरह कराना चाहते हैं?

नीतीश ने सोनिया-राहुल को दिया मैसेज
दरअसल नीतीश कुमार ने सीपीआई-एमएल के नेशनल कनवेंशन में सोनिया और राहुल गांधी को मैसेज देते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस को आगे आकर विपक्षी एकजुटता पर बात करनी चाहिए. नीतीश ने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट हुआ तो बीजेपी 100 से कम सीटों पर सिमट जाएगी.

हमने पहल शुरू कर दी है: कांग्रेस
इसको लेकर कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. सबसे पहले मंच पर ही मौजूद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि विपक्ष की एकजुटता के लिए हम तैयार हैं, लेकिन पहले आई लव यू कौन कहे? उसके बाद अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए विपक्षी एकजुटता की पहल कर दी है.

उपेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं बैठक
रविशंकर प्रसाद का बयान ऐसे समय में आया है जब उपेंद्र कुशवाहा अपने साथियों के साथ दो दिवसीय मीटिंग कर रहे हैं. कुशवाहा ने कहा है कि वो जेडीयू को मजबूत करने के लिए कुछ भी करेंगे. उनकी मीटिंग के लिए जो पोस्टर लगाया गया है, उसमें पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर भी नहीं लगाई गई है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वो आरजेडी के साथ हुई डील को लेकर नाराज हैं. Live TV

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...