24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयएक साल तीन महीने और 40 में से केवल 2 गवाहों की...

एक साल तीन महीने और 40 में से केवल 2 गवाहों की पेशी, शाहरुख पठान ने दिल्ली हाईकोर्ट से मांगी जमानत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली दंगों के दौरान एक पुलिस के जवान पर पिस्तौल तानने वाले शाहरुख पठान को फिलहाल जमानत चाहिए। दिल्ली हाईकोर्ट में उसने बेल एप्लीकेशन दायर करके दरखास्त की है कि उसे जमानत पर रिहा किया जाए। उसका कहना है कि सुनवाई बेहद धीमी चाल से चल रही है। ऐसे ही रहा तो ट्रायल पूरा होने में सालों का समय लगेगा। लिहाजा उसे जमानत पर रिहा किया जाए।

शाहरुख पर आरोप है कि उत्तर पूर्व दिल्ली में फरवरी 2020 में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक हैड कांस्टेबल पर उसने पिस्तौल तानी थी। उसने दिल्ली उच्च न्यायालय से जमानत की गुहार लगाते हुए दावा किया कि सुनवाई में बहुत देरी हुई है। आरोपी शाहरुख पठान ने कहा कि पिछले एक साल तीन महीने में मामले में 40 में से केवल दो गवाहों से पूछताछ की गई है।

दो मई को फिर से सुनवाई करेगा दिल्ली HC
जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा के समक्ष दलीलें रखी गई थीं। उन्होंने मामले में अगली सुनवाई दो मई को करना तय किया और पुलिस व पठान के वकीलों को अपनी दलीलें लिखित में जमा करने को कहा। पठान के वकील ने सुनवाई के दौरान दलील दी कि दिसंबर 2021 में मामले में आरोप तय किए गए थे, लेकिन अभियोजन पक्ष के केवल दो गवाहों से अब तक पूछताछ की गई है। वकील ने कहा कि उन्होंने जनवरी 2022 में जमानत याचिका दायर की थी और यह एक साल से अधिक समय से लंबित है।

दिल्ली पुलिस ने मार्च 2022 में जमा कराई अपनी रिपोर्ट में जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा था कि आरोपी की पारिवारिक पृष्ठभूमि आपराधिक है। वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। पठान को तीन मार्च, 2020 को उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार किया गया था। वह इस समय यहां जेल में बंद है। उसके वकीलों ने कुछ और मामलों का हवाला दिल्ली हाईकोर्ट के सामने दिया, जिनमें आरोपियों को ट्रायल के दौरान जमानत दी गई थी। उनकी दलील थी कि सुप्रीम कोर्ट भी मानता है कि आरोपियों को बेवजह जेल में रखना सही नहीं है। लखीमपुर मामले का मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इसी आधार पर जमानत दी गई थी।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...