19.7 C
London
Saturday, July 5, 2025
Homeराज्यकौन हैं अमृतपाल सिंह की NRI वाइफ किरणदीप कौर? 13 दिन पहले...

कौन हैं अमृतपाल सिंह की NRI वाइफ किरणदीप कौर? 13 दिन पहले ही हुई थी शादी

Published on

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने के बाहर जमकर बवाल काटा। अपने करीबी लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे अमृतपाल सिंह ढेरों समर्थकों के साथ अजनाला पहुंचे। इस दौरान बैरिकेड्स तोड़े गए और पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। खालिस्तानी विचारधारा के समर्थक अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख हैं। यह संगठन अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने बनाया था जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

अमृतपाल सिंह की इसी महीने शादी हुई है। वह एनआरआई किरणदीप कौर से एक सादे समारोह में 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधे। वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की शादी गांव जल्लूपुर खेड़ा में स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई। शादी की जानकारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। यह जानकारी मिली थी उनकी शादी इंग्लैंड में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर से हुई।

जालंधर के गांव से परिवार का ताल्लुक
दोनों परिवारों आपस में पुराने परिचित बताए गए। किरणदीप के परिवार की पृष्ठभूमि जालंधर है। मूल रूप से जालंधर के गांव कुलारां के रहने वाले हैं और वे कुछ समय पहले इंग्लैंड में बस गए थे। अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी को रिवर्स माइग्रेशन कहा था। उन्होंने कहा था कि शादी के बाद उनकी पत्नी पंजाब में ही रहेंगी।

वारिस पंजाब दे और अमृतपाल सिंह
वारिस पंजाब दे की स्थापना दिवंगत गायक और अभिनेता दीप सिद्धू ने की थी। कुछ महीने पहले दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ने 2022 में दुर्घटना में दीप सिद्धू की मृत्यु के बाद उनके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ को संभाला।

Latest articles

Women Health Tips:महिलाओं की सेहत के लिए 7 हेल्दी सुपरफूड्स

Women Health Tips:आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान...

Russia Ukraine War: कीव पर 7 घंटे तक हुई बमबारी, ज़ेलेंस्की ने ट्रंप से की बात, 26 लोग घायल

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 3 सालों से जंग जारी है और अब...

More like this

MP OBC Reservation Update: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख राज्य सरकार से पूछा- 13% पद क्यों रोके

MP OBC Reservation Update:मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत आरक्षण...