10.3 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहार के करवट लेने से बदलती है देश की हवा' पूर्णिया रैली...

बिहार के करवट लेने से बदलती है देश की हवा’ पूर्णिया रैली में गरजे लालू यादव- कोई मुगालते में न रहे

Published on

पूर्णिया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। लालू यादव ने कहा कि बीजेपी राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुखौटा है। उन्होंने बीजेपी को आरक्षण विरोधी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की ओर से शनिवार को एक रैली आयोजित की गई है। इस रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी उपस्थित रहे। इस रैली में लालू प्रसाद दिल्ली से वर्चुअल रूप से जुड़े और लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि इस बात काफी खुशी है कि पूर्णिया में महागठबंधन के सभी दलों के लोग एक मंच पर नजर आए। यही एकजुटता इस बात को प्रमाणित करता है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी तरह से तैयार है। लालू ने कहा कि साल 2014 के चुनाव में ही उन्होंने कहा था कि अगले चुनाव में भारत रहेगा या टूटेगा। आठ साल के बाद देश की जो हालत हो गई है, उसे सभी लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस जो चाह रही है, वही नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश टुकड़े-टुकड़े होने की कगार पर पहुंच चुका है। देश की तानाशाह सरकार के कारण गरीबी चरम पर पहुंच गई है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है और किसी का सम्मान नहीं बचा है।

बिहार से ही बदल जाती है देश की हवा: लालू यादव
लालू ने सभी दलों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि देश को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। सभी एकजुट रहेंगे तो किसी में हिम्मत नहीं है कि वह देश को तोड़ सके। लेकिन अगर कमजोर पड़ गए तो देश नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में आरएसएस के रथ को रोकने का काम हमने किया था। बिहार जब-जब करवट बदलता है तो इसका असर देश के ऊपर होता है। बिहार से ही देश की हवा बदल जाती है।

हमारा गठबंधन विचारधारा का है: लालू यादव
उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश एक हो गए हैं। कोई भी किसी तरह के भ्रम में नहीं रहे। हमारा गठबंधन विचारधारा का है। हमने हमेशा साथ रहने का संकल्प लिया है। देश और लोकतंत्र बचेगा तभी कोई भी दल राजनीति कर सकेगा। उन्होंने पूर्णिया रैली में सशरीर उपस्थित नहीं रहने पर अफसोस भी जताया।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...