14.6 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्य'...कोई घाघरा रिमोट से उठाकर विधायक-सांसद बन रहा', गानों की अश्लीलता पर...

‘…कोई घाघरा रिमोट से उठाकर विधायक-सांसद बन रहा’, गानों की अश्लीलता पर नेहा का तंज

Published on

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साहित्य आजतक के मंच पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा से लेकर कानपुर कांड को लेकर अपनी पंक्तियां सुनाईं. नेहा सिंह राठौर ने लखनऊ में साहित्य आजतक के मंच से पुलिस की ओर से दी गई नोटिस को लेकर सवालों के बेबाकी से जवाब दिए और साथ ही पुलिस को गिरफ्तारी की चुनौती भी दी.

नेहा सिंह राठौर ने भोजपुरी में अश्लील गानों के बढ़ते चलन से लेकर गायकों के नेता बनने तक, कवियों-साहित्यकारों में सरकार की शान में कसीदे पढ़े जाने तक, तमाम विषयों को लेकर तंज किया और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपने गीत भी सुनाए. नेहा सिंह राठौर ने संविधान के तहत नागरिकों को मिले अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करता गीत भी सुनाया.

क्या केवल एक नेहा सिंह राठौर ही ऐसी गायिका हैं जो समाज से जुड़े मुद्दे उठा रही हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी में बाकी सब तो देख ही रहे हैं. अश्लील गाने गाए जा रहे हैं. नेहा सिंह राठौर ने किसी का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि भोजपुरी में आज कोई चोलिया के हुक गा रहा है तो कोई घाघरा रिमोट से उठाकर विधायक-सांसद बन जा रहा है.

नेहा ने सुनाए अपने गीत
नेहा सिंह राठौर ने लखनऊ के अंबेडकर मेमोरियल पार्क में सजे साहित्य के महाकुंभ में अपने गीत भी सुनाए. उन्होंने यूपी में का बा से लेकर ‘संविधान के समझ अधिकार भैया..’ तक, जनता के सरोकारों से जुड़े अपने कई लोकगीत सुनाए. नेहा सिंह राठौर ने इस दौरान विपक्ष की भाषा बोलने से लेकर राजनीतिक विरोध तक, तमाम आरोप के जवाब भी दिए.

जब दर्शकों पर भड़कीं नेहा
इस दौरान नेहा सिंह राठौर दर्शकों पर भी भड़क गईं. दरअसल हुआ ये कि नेहा सिंह राठौर जब मंच पर थीं, दर्शकों की ओर से कुछ सवाल किए जाने लगे. नेहा सिंह राठौर इस पर भड़क गईं और कहा कि मैं तो लोक गायिका हूं. सवाल पूछना है तो सरकार से करो ना. सरकार के सामने तो आवाज ही नहीं निकलेगी. दर्शकों की ओर से ये आवाज भी आई कि जब बिहार की बात आती है तो आवाज सूख जाती है.

नेहा सिंह ने इस पर कहा कि क्या बोले भैया, बिहार को लेकर आवाज सूख जाती है. हमने बिहार को लेकर काफी कुछ लिखा है. उन्होंने कहा कि कुछ सुना भी दे रही हूं जो हमने बिहार को लेकर लिखा है. नेहा सिंह राठौर ने इसके बाद ‘भैया हईं हम बिहारी, दिल्ली जात बानी हो… कई के मजूरी हम कमात बानी हो’ सुनाया.

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

स्टार्टअप्स को सम्मानित करते हुए बोले सीएम भगवंत मान, ‘आम आदमी पार्टी भी एक राजनीतिक स्टार्टअप’

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नए स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं...