20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यअगर कांग्रेस न होती तो प्रधानमंत्री नहीं बनते नरेंद्र मोदी , आखिर...

अगर कांग्रेस न होती तो प्रधानमंत्री नहीं बनते नरेंद्र मोदी , आखिर अशोक गहलोत ने ऐसा क्यों कहा

Published on

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रायपुर अधिवेशन में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी उपलब्धि देश में लोकतंत्र को कायम रखना है। कांग्रेस ने ही जनता को माई बाप बनाया है। जनता को वोट देने का अधिकार और देश का संविधान कांग्रेस ने ही दिया है। कांग्रेस के समय केवल संविधान ही नहीं बना, बल्कि उसे कायम भी रखा है। गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान भी हमारे साथ आजाद हुआ था लेकिन वहां बार बार सैनिकों का शासन रहा है। देश में अगर कांग्रेस लोकतंत्र को जिंदा नहीं रखती तो मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं बनते। उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको समझदारी से काम लेना है तभी देश में संविधान और लोकतंत्र बचेगा।

हॉर्स ट्रेडिंग के मुद्दे पर जमकर बरसे गहलोत
गहलोत ने इस दौरान एक बार फिर हॉर्स ट्रेडिंग के मुद्दे पर हवा दे दी। गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह चुनी हुई सरकारों को हॉर्स ट्रेडिंग के जरिए गिराने का नया मॉडल लेकर आए हैं। मध्यप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र की सरकारें गिराने का घटनाक्रम सबने देखा है। गोवा और मणिपुर में जो कुछ हुआ, वह भी जनता के सामने है। राजस्थान में भी सरकार गिराने की कोशिशें की गई थी लेकिन वह बच गई। गहलोत ने कहा कि दिल्ली में फासिस्ट सोच रखने वाले लोग बैठे हैं। देश का माहौल खतरनाक हो गया है।

केन्द्रीय एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग
गहलोत ने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय एजेंसियों का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी जैसी संस्थानों का दुरुपयोग बहुत ज्यादा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस ईडी को लोग जानते नहीं थे। देश में हर नागरिक की जबान पर आज इनका नाम है। जहां कहीं चुनाव होते हैं, ईडी के लोग वहां पहले पहुंच जाते हैं। गहलोत ने कहा कि न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी संस्थाएं भी दबाव में काम कर रही है तो समझ लेना चाहिए कि देश किस दिशा में जा रहा है। इस कदर देश में हालात बिगड़ चुके हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...