18.9 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी-चीनी राष्ट्रपति ने परमाणु युद्ध से बचा लिया! अमेरिकी खुफिया चीफ ने...

मोदी-चीनी राष्ट्रपति ने परमाणु युद्ध से बचा लिया! अमेरिकी खुफिया चीफ ने जब दुनिया को दी मिसाल

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी के प्रमुख बिल बर्न्स ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिपिंग परमाणु हथियारों का विरोध कर चुके हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण है। उनका यह बयान रूस को परमाणु हथियारों से परहेज करने से जुड़ा है। यह बात उन्होंने तब कही है, जब दो दिन पहले ही विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि उन्होंने भारत और चीन से रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का विरोध करने को कहा है। रविवार को CBS न्यूज के एक साक्षात्कार में बिल बर्न्स से तुर्की में पिछले साल हुई रूसी खुफिया प्रमुख सर्गेई नारीशकिन के साथ मुलाकात के बारे में पूछा गया।

बिल बर्न्स ने मीटिंग को ‘निराशाजनक’ बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरा लक्ष्य था कि समझौते के बारे में बात न की जाए। क्योंकि ये वह चीज है जो यूक्रेनी लोग रूसियों के साथ सही समय आने पर करेंगे। राष्ट्रपति ने मुझे क्या करने को कहा है, यह किसी भी चीज से ज्यादा था। उन्होंने मुझे नारीशकिन के माध्यम से पुतिन को यह साफ करने को कहा था कि अगर रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है, तो उसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि नारीशकिन ने इस मुद्दे की गंभीरता को समझा और पुतिन ने भी ऐसा ही किया।

क्या बोले बिल बर्न्स
उन्होंने आगे कहा कि, मुझे ये लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि चीनी नेतृत्व और भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने परमाणु हथियारों के किसी भी इस्तेमाल पर अपना स्पष्ट विरोध जताया है। CIA चीफ बर्न्स रूस में अमेरिका के राजदूत भी रह चुके हैं। जब बर्न्स से पूछा गया कि आखिर उन्हें बातचीत से निराशा क्यों हुई तो उन्होंने कहा, ‘मुझे समझ आ गया था कि पुतिन में अभी भी अहंकार की भावना है।’

चीन को अमेरिका की चेतावनी
उन्होंने कहा, ‘आप समझ जाते हैं। मुझे भी समझ आ गया था कि पुतिन मानते हैं कि युद्ध लंबा चलने से सब ठीक हो जाएगा। पुतिन को विश्वास है कि वह यूक्रेनियों को तोड़ सकते हैं, वह मानते हैं कि राजनीतिक रूप से एक समय सब ठीक हो जाएगा।’ बर्न्स ने यह भी कहा कि चीन चाह रहा था कि रूस को घातक हथियार दिए जाएं। लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है। इससे पहले भी अमेरिका ने चीन को वॉर्निंग दी थी कि अगर रूस को हथियार दिए, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...