17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआग बरसाती रूसी तोपें, घर छोड़कर पैदल भागते लोग... अब यूक्रेन के...

आग बरसाती रूसी तोपें, घर छोड़कर पैदल भागते लोग… अब यूक्रेन के इस शहर पर कब्जे की तैयारी

Published on

नई दिल्ली,

रूस और यूक्रेन का युद्ध बीते एक साल से जारी है. इस युद्ध में दोनों ही देशों के कई सैनिक अब तक जान गंवा चुके हैं. कई इलाकों पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना अभी बखमुत पर कंट्रोल पाने की कोशिश में जुटी है. विदेशी समचार एजेंसी एपी ने बताया कि रूसी सेना के दबाव ने यूक्रेन के बखमुत के निवासियों को सैनिकों की मदद से पैदल ही शहर से भागने के लिए मजबूर कर दिया है. यह स्थानीय लोग प्रमुख पूर्वी गढ़ से हटने की तैयारी कर रहे थे. लेकिन इससे पहले ही माहौल ऐसे हो गया कि लोगों को शहर छोड़कर पैदल ही भागना पड़ा.

महीनों से रूस के लिए बखमुत एक बड़ा टारगेट रहा है. ऐसे में अब रूसी सैनिकों का काफिला अपने तमाम तोपों और हथियारों के साथ धीरे-धीरे बखमुत पर कब्जा करने की ओर आगे बढ़ रहा है. शनिवार को, बखमुत के पास कुछ लोगों ने देखा कि यूक्रेन के सैनिकों को पास के गांव ख्रोमोव तक पहुंचने में मदद करने के लिए एक पंटून पुल की स्थापना की जा रही है. इसके बाद ख्रोमोव में हमला शुरू हुआ और कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई.

बखमुत शहर पर कब्जा पाने की कोशिश में रूस
कुछ दिनों पहले ही रूसी सैनिकों ने यूक्रेनी शहर बखमुत तक पहुंचने वाले रूट पर तोपें बरसाईं थीं. रूस ने बखमुत तक पहुंचने के अन्य सभी रास्तों को पहले से ही ब्लॉक कर दिया है. रूस की वैगनर सेना के प्रमुख ने कहा था कि ये सड़क अभी तक यूक्रेन की सेना के लिए खुली हुई थी. लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है. ये शहर अब खंडहर में बदल चुका है.

रॉयटर्स के मुताबिक बखमुत से पश्चिम की ओर जाने वाले रूट्स पर रूसी गोलाबारी हुई. जो शहर के अंदर और बाहर यूक्रेनी सेना की पहुंच को रोकने के उद्देश्य से की गई. हालांकि रूसी टैंक गोलाबारी से ख्रोमोव शहर में एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया.

बस्तियों को बर्बाद कर रही सेना
रूस की समाचार एजेंसी ने एक वीडियो क्लिप जारी की. इसमें दिखाया गया कि वैगनर लड़ाके एक क्षतिग्रस्त इंडस्ट्री के आसपास मौजूद हैं. एक लड़ाके को यह कहते हुए सुना गया कि यूक्रेन की सेना रूसी घेराव को रोकने के लिए बखमुत के पास की बस्तियों में बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रही है.

इसलिए जरूरी है बखमुत
रूस का कहना है कि हमारा यह टारगेट डोनबास औद्योगिक क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा. युद्ध से पहले बखमुत नमक और जिप्सम की खानों के लिए जाना जाता था. वहीं यूक्रेन का कहना है कि शहर का सामरिक महत्व बहुत कम है, लेकिन वहां सैनिकों को हुआ नुकसान एक नई इबारत रच सकती है.

यूक्रेनी सैनिकों को पीछे हटने की धमकी
रूस की निजी सैन्य कंपनी वैगनर के येवगेनी प्रिगोझिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को अपने सैनिकों की जान बचाने के लिए बखमुत से पीछे हटने का आदेश देने का आह्वान किया. बखमुत में सक्रिय एक यूक्रेनी ड्रोन यूनिट के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि उनकी यूनिट को तुरंत वापस लेने का आदेश दिया गया था. उन्होंने कहा कि वह वहां कई दिनों से लड़ रहे हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...