15 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयएक कोच में सवार हो गए 400 से ज्यादा यात्री, होली पर...

एक कोच में सवार हो गए 400 से ज्यादा यात्री, होली पर घर जाने के लिए मची मारामारी

Published on

कानपुर,

भारत में रेलवे को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे करती है. बुलेट ट्रेन तक चलाने की बात कही जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ हमारे यहां त्योहारों पर लोगों को घर तक जाने के लिए किस तरह के संकट उठाने पड़ते हैं इसका नजारा कानपुर सेंट्रल पर रविवार को देखने को मिला, जब दिल्ली से बिहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के एक कोच में ही 400 से ज्यादा यात्री घुस गए.

इसमें से ज्यादातर यात्री दिल्ली से ट्रेन में आए थे, लेकिन कानपुर में और यात्री घुसने से कोच पर इतना भार बढ़ गया कि उसकी स्प्रिंग ही बैठ गई. आखिर में गार्ड ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन को सूचना दी, जिस पर आरपीएफ के पुलिस वालों ने आकर कोच को खाली कराया, उनको दूसरे कोच में शिफ्ट कराया तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ पाई.

कानपुर सेंट्रल के सीटीएम आशुतोष सिंह का कहना है ट्रेन दिल्ली से ही भरी हुई आई थी, S3 कोच में पहले से ही यात्री सैकड़ों की संख्या में भरे थे. कानपुर में कुछ और यात्री उस कोच में सवार हो गए, जिस वजह से स्प्रिंग लोड नहीं उठा पाई और बैठ गई. आरपीएफ ने यात्रियों को कम करके दूसरे डिब्बे में शिफ्ट किया. उनका कहना है कि एक डिब्बे में 72 सीट होती हैं, ऐसे में त्योहार के चलते एक एक सीट पर आधा-आधा दर्जन लोग बैठ जाते हैं. भीड़ होने के कारण लोग गली में बैठ गए, बाथरूम में बैठ गए, इससे कोच का बैलेंस बिगड़ गया. सूचना पाकर आरपीएफ ने यात्रियों को उतार कर दूसरे कोचों में शिफ्ट कराया और ट्रेन को रवाना किया.

इसी तरह का नजारा महानंदा एक्सप्रेस में भी देखने को मिला था. होली में त्योहार के चलते रेलवे प्रशासन के सभी दावे फेल होते नजर आ रहे हैं. रेलवे ने दावा किया था कि यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे सभी यात्रियों को सुविधा के साथ उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है.

Latest articles

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

More like this

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...