18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorizedकंगाल पाकिस्तान में अब भी भारत से सस्ता है गोल्ड और पेट्रोल-डीजल,...

कंगाल पाकिस्तान में अब भी भारत से सस्ता है गोल्ड और पेट्रोल-डीजल, जानिए कितना है अंतर

Published on

नई दिल्ली

पड़ोसी देश पाकिस्तान के आर्थिक हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.81 अरब डॉलर रह गया है जो एक महीने के इम्पोर्ट के लिए भी पर्याप्त नहीं है। देश में खानेपीने की चीजों की कीमत आसमान पहुंच गई है। हालत यहां तक पहुंच गए हैं कि आटे और रोटी के लिए लोगों में झगड़ा हो रहा है। पाकिस्तान की सरकार इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) से कर्ज मांग रही है। आईएमएफ ने कर्ज देने के लिए कई तरह की शर्तें रखी हैं जिन्हें पाकिस्तान की सरकार ने मान लिया है। इसमें पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी भी शामिल है। लेकिन ऐसी दुर्गति के बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल , डीजल और सोने की कीमत भारत के मुकाबले कम है।

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत रेकॉर्ड स्तर पर है। पेट्रोल की कीमत 272 रुपये और डीजल की कीमत 280 रुपये लीटर है। सरकार ने 16 फरवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के बावजूद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत भारत के मुकाबले कम हैं। दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जो पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से 322.30 रुपये बैठती है। एक भारतीय रुपये की कीमत 3.33 पाकिस्तानी रुपये के बराबर है। अगर पाकिस्तानी रुपये को भारतीय रुपये में कनवर्ट किया जाए तो पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 81.58 रुपये बैठती है।

डीजल भी पाकिस्तान में सस्ता
पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना महंगा पड़ता है। यही वजह है कि पाकिस्तान में पेट्रोल के मुकाबले डीजल की कीमत ज्यादा है। हालांकि भारत में इसके उलट स्थिति है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये है। पाकिस्तान रुपये में देखें तो भारत में डीजल की कीमत अभी 298.63 रुपये बैठती है। पाकिस्तान में डीजल की कीमत अभी 280 रुपये लीटर है। यानी पाकिस्तान में डीजल की कीमत भी भारत के मुकाबले कम है। डीजल का इस्तेमाल ट्रांसपोर्ट के साथ एग्रीकल्चर सेक्टर में होता है।

जिंस भारत (रुपये में) पाकिस्तान (भारतीय रुपये में)
पेट्रोल 96.72 81.58
डीजल 89.62 83.98
सोना 57,755 51,815
एलपीजी 77.67 86.83
फॉरेक्स रिजर्व 560.942 अरब डॉलर 3.81 अरब डॉलर

अगर सोने की बात की जाए तो पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,72,754 रुपये है। भारतीय रुपये के हिसाब से यह 51,815 रुपये बैठती है। भारत में सोने की कीमत अभी 57,755 रुपये प्रति दस ग्राम है। हालांकि एलपीजी पाकिस्तान में भारत से महंगी है। पाकिस्तान में एलपीजी की कीमत 288 रुपये प्रति किलो है। यह भारतीय करेंसी के हिसाब से 86.83 रुपये बैठती है। दूसरी ओर दिल्ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये है। प्रति किलो के हिसाब से देखें तो यह 77.67 रुपये बैठती है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी पाकिस्तान के मुकाबले कहीं ज्यादा है। 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 560.942 अरब डॉलर रहा जबकि पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 3.81 अरब डॉलर है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...