28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'विजय' को ही 'उस्मान' तो नहीं बना दिया?- एनकाउंटर पर पूर्व आईएएस...

‘विजय’ को ही ‘उस्मान’ तो नहीं बना दिया?- एनकाउंटर पर पूर्व आईएएस ने किया ट्वीट

Published on

नई दिल्ली

प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल लोगों की यूपी पुलिस तलाश कर रही है। इसी बीच यूपी पुलिस ने ‘उस्मान’ उर्फ़ विजय चौधरी का एनकाउंटर किया है। अब विजय चौधरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उस्मान नाम किसने और कब दे दिया, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। परिजनों का कहना है कि एनकाउंटर में मारे गये व्यक्ति का नाम विजय चौधरी है और उसका घटना से कोई लेना नहीं था, जबकि दावा किया जा रहा है कि पहली गोली उस्मान उर्फ़ विजय चौधरी ने ही चलाई थी।

पूर्व आईएएस ने किया ट्वीट
उस्मान उर्फ विजय चौधरी के नाम पर मचे विवाद पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने कहा है कि इलाहाबाद कांड में पेंच फंसे हैं? एनकाउंटर का शिकार होने वाला, विजय चौधरी था या उस्मान,ये भी साफ नहीं? पत्नी तो मांग में सिंदूर लगाए है। राजनीतिक लाभ के लिए ‘विजय’ को ही तो ‘उस्मान’ नहीं बना दिया? ऊपर का मामला लगता है? तभी तो टहनी-पत्ते साफ़,जड़ को छूने से परहेज़। सोशल मीडिया पर लोग इस पर भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि एक प्रशंसनीय पुलिस कार्यवाही की आलोचना करने वालो की मानसिकता समझ आती है। @dipankar_18 यूजर ने लिखा कि वो उस्मान था या विजय चौधरी, इससे क्या मतलब है? हत्याकांड में शामिल था और उसका एनकाउंटर हो गया। @ashok01singraur यूजर ने लिखा कि दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल काली है। @ravibhartiya_ यूजर ने लिखा कि फर्जी एनकाउंटर हुआ है विजय को उस्मान बनाकर हत्या कर दी गई है।

नदीम नाम के यूजर ने लिखा कि उमेश पाल हत्याकांड राजनीतिक लाभ के लिए कार्य गया है लेकिन बलि का बकरा किसी और को बनाया गया है, अगर इसकी जांच सही तरीके से किया जाए तो कई पहलू सामने आयेंगे। @agranee2000 यूजर ने लिखा कि उसकी पत्नी खुद कह रही है कि पति ने मर्डर किया है तो एनकाउंटर नहीं करना चाहिए था। 4-5 साल के लिए जेल में डाल देते। एक यूजर ने लिखा कि कुछ कहा नहीं जा सकता सर, ये उत्तर प्रदेश पुलिस है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने अतीक अहमद का बचाव किया और कहा कि पुलिस उमेश पाल हत्याकांड के असली दोषियों को नहीं ढूंढ पा रही है। रामगोपाल यादव ने कहा कि जबकि संविधान हमारा आदमी को जीवन के अधिकार का मौलिक अधिकार देता है। किसी के जीवन को आप ले नहीं सकते। कानून के अलावा इसका कोई रास्ता नहीं है।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...