21.6 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीति''प्रधानमंत्री बिना सबूत मनीष सिसोदिया को जेल में रखना चाहते हैं', संजय...

”प्रधानमंत्री बिना सबूत मनीष सिसोदिया को जेल में रखना चाहते हैं’, संजय सिंह का मोदी पर निशाना

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली आबकारी नीति मामले में AAP नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ उनकी जमानत अर्जी पर 21 मार्च तक सुनवाई टल गई है तो वहीं राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को सात दिन तक ED की हिरासत में भेज दिया है. इस बीच आप नेता और सांसद संजय सिंह ने जमकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औक केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि नफरत, द्वेष से भरे प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी बिना सबूत के मनीष सिसोदिया को जेल में रखना चाहते हैं. प्रधानमंत्री देश को बताएं कि छापे में कुछ नहीं मिला. पूछताछ में कुछ नहीं मिला. तो क्यों ज़मानत पर सुनवाई से एक दिन पहले ED ने गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर कितनी रिकवरी हुई? प्रधानमंत्री और अडानी के घोटाले से ध्यान हटाने के लिए ED और सीबीआई के किस्से सामने आ रहे हैं. जो BJP में जितना बड़ा पदाधिकारी, उतना बड़ा भ्रष्टाचारी है. प्रधानमंत्री बताएं कि मनीष सिसोदिया के घर कितना कैश मिला. जहां कैश मिलता है, वहां जांच एजेंसियां गजनी मोड में चले जाती हैं.

संजय सिंह ने कहा कि BJP MLA के घर 8 Crore मिलता है. Adani की कंपनी में Mauritius से 42,000 Crore काला धन लगाया जाता है. ये कौन सी जांच है? जो केवल विपक्ष पर है? क्या देश को याद नहीं कि केजरीवाल के दफ़्तर पर CBI Raid मारी थी, क्या मिला? MLAs के ख़िलाफ़ Police Case किए, क्या निकला? अगर Modi जी सोचते हैं कि अपने Adani घोटाले से ध्यान भटका देंगे तो ग़लतफ़हमी में हैं.

26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया
बता दें कि सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. सीबीआई की 7 दिन की हिरासत के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिसोदिया से तिहाड़ जेल में ईडी ने पूछताछ भी की थी. इसके बाद उन्होंने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...