8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यराजस्थान में सरकार रिपीट के लिए कांग्रेस ने अपनाया ये फॉर्मूला ,...

राजस्थान में सरकार रिपीट के लिए कांग्रेस ने अपनाया ये फॉर्मूला , नेताओं का रिकॉर्ड जुटाकर बनाई जा रही ऐसे रणनीति

Published on

जयपुर

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने के लिए संगठन ने तैयारियां तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव में अभी 8 से 9 महीने का समय शेष है लेकिन प्रत्याशियों की तलाश अभी से शुरू कर दी गई है। कांग्रेस ने उन नेताओं, विधायकों, प्रत्याशियों और पदाधिकारियों का रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है जो अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी सुखजिन्द्र सिंह रंधावा यह साफ कर चुके हैं कि पार्टी में सक्रिय रहते हुए जिन नेताओं, पदाधिकारियों ने आमजन के बीच ज्यादा से ज्यादा समय बिताया हो और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आगे रहें हो। उन नेताओं की सूची तैयार की जा रही है। यह सूची कांग्रेस आलाकमान को भेजी जाएगी। पार्टी हाईकमान इसी सूची के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण करेगी।

हर बूथ पर प्रदेश नेतृत्व की नजर
बीजेपी की तर्ज पर कांग्रेस ने भी हर बूथ को टारगेट किया है। प्रदेश के 54 हजार बूथों पर पार्टी की पूरी नजर है। पहले भारत जोड़ो यात्रा और अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पार्टी हर व्यक्ति तक संपर्क कर रही है। इससे पार्टी की मजबूती बढेगी। सरकार की योजनाओं और कांग्रेस की स्ट्रेटजी आमजन तक पहुंचेगी। रंधावा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के समापन के बाद पार्टी का प्रदेश नेतृत्व ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठकर बूथ और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। पार्टी का पूरा फोकस बूथ के जरिए सत्ता में वापसी का है।

11 ब्लॉक अध्यक्ष, 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्तियां
कांग्रेस संगठन को मजबूत और सक्रिय करने के लिए ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने शुक्रवार 10 मार्च को 11 ब्लॉक अध्यक्ष, 10 निकायों में नेता प्रतिपक्ष और 18 नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस के 400 में से 350 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है। शेष रहे ब्लॉकों में भी अध्यक्षों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।कांग्रेस प्रदेश के गांव ढाणी में रहने वाले हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रही है। यह बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने कैसा शासन दिया है और बीजेपी ने मूल मुद्दों से कैसे लोगों का ध्यान भटकाया है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...