10.6 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस में महिलाओं के लिए सेफ माहौल बनाइए, मुझे क्‍यों कोस रहे...

कांग्रेस में महिलाओं के लिए सेफ माहौल बनाइए, मुझे क्‍यों कोस रहे हैं… सुरजेवाला पर हिमंता का पलटवार

Published on

नई दिल्‍ली

यूथ कांग्रेस के अध्‍यक्ष श्रीनिवास बीवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असम पुलिस ने उन्हें 2 मई को सुबह 11 बजे दिसपुर थाने में पेश होने का नोटिस भेजा है। श्रीनिवास पर असम यूथ कांग्रेस की पूर्व अध्‍यक्ष अंकिता दत्ता ने शोषण का आरोप लगाया है। अंकिता की शिकायत पर असम पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया है। असम पुलिस के इस एक्‍शन पर कांग्रेस बिफर गई है। पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने सीधे सीएम हिमंता बिस्व सरमा को निशाने पर लिया। सुरजेवाला ने कहा कि ‘वह (असम CM) कभी पवन खेड़ा, कभी श्रीनिवास बीवी और कभी किसी और को गिरफ्तार करना चाहते हैं।’ सुरजेवाला ने कहा कि असम सीएम की बातों पर ‘इतना ध्यान मत दीजिए।’ सुरजेवाला की प्रतिक्रिया पर सरमा ने असम पुलिस का श्रीनिवास को भेजा नोटिस ट्वीट कर दिया। असम सीएम ने लिखा कि उनकी पुलिस कानून के हिसाब से काम कर रही है। तंज कसते हुए सरमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं के लिए सुरक्षित माहौल की कमी के लिए उन्हें दोष देना गलत है।

सुरजेवाला का हमला, सरमा का पलटवार
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने असम पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि असम के मुख्‍यमंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी आगे निकल गए हैं। अब वह सुर्खियों में बने रहने के लिए यह सब कर रहे हैं… हम इस प्रोपेगेंडा को सिरे से खारिज करते हैं। सुरजेवाला ने कहा कि ‘शायद वह वे ऐसा इसलिए कर रहे क्योंकि कभी PM मोदी उन्‍हें शरदा घोटाले और लुई बर्गर घोटाले में गिरफ्तार करना चाह रहे थे और इसलिए वे भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें रिजेक्ट कीजिए, उनकी बात पर ध्यान मत दीजिए।’

असम सीएम ने जवाबी ट्वीट में लिखा, ‘असम पुलिस कानून के मुताबिक काम कर रही है। वे वर्तमान में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा आईपीसी की धारा 354 के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रहे हैं। महिला कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस पार्टी के भीतर सुरक्षित वातावरण की कमी के लिए मुझे दोष देना अनुचित है। कृपया आरोपी को कानूनी प्रक्रिया में सहयोग करने की सलाह दें।’

कांग्रेस ने अंकिता को पार्टी से निकाला
असम यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष अंकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए शनिवार को कांग्रेस ने छह साल के लिए बाहर निकाल दिया। दत्ता ने यूथ कांग्रेस के मुखिया बी. वी. श्रीनिवास पर उनका मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप उन्होंने पहली बार नहीं लगाया है। इससे पहले उन्होंने उन्होंने यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. अंकिता दत्ता को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

पुलिस में अपनी रिपोर्ट में दत्ता ने श्रीनिवास पर आरोप लगाया कि वह पिछले छह महीने से उनका मानसिक उत्पीड़न और लैंगिक आधार पर उनसे भेदभाव कर रहे हैं। दत्ता का दावा है कि उन्होंने इस बारे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी जानकारी दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि श्रीनिवास सीनियर नेताओं से शिकायत करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दे रहे हैं।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...