24.6 C
London
Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यकन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार गिरफ्तार, हिंदुत्व को झूठा बताते हुए किया था...

कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार गिरफ्तार, हिंदुत्व को झूठा बताते हुए किया था विवादित ट्वीट

Published on

बेंगलुरु

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार का विवादों से पुराना नाता है। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में एक्टर एक बार फिर अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। चेतन कुमार ने हिंदुत्व को लेकर कल एक ट्वीट किया था। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद बजरंग दल के नेता ने उनके खिलाफ पुलिम में शिकायत दर्ज कराई है। अब इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एक्टर ने ट्वीट करते हुए क्या लिखा था
चेतन कुमार ने 20 मार्च को ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘हिंदुत्व झूठ पर टिका है। सावरकर: भारतीय ‘राष्ट्र’ उस वक्त शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे। एक झूठ। 1992: बाबरी मस्जिद ‘राम की जन्मभूमि’ है। एक झूठ, 2023: उरीगौड़ा-नानजेगौड़ा टीपू के ‘हत्यारे’ हैं। एक झूठ, हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है। सत्य समानता है।’

ट्वीट के बाद दर्ज की गई शिकायत
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार इस ट्वीट का हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया है। बजरंग दल ने इसका विरोध जताते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। वहीं बजरंग के शिवकुमार ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। अब 22 मार्च को चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिजाब मामले में भी जेल जा चुके हैं एक्टर
यह पहली बार नहीं है जब चेतन कुमार को उनके इस तरह के बयान के लिए गिरफ्तार किया गया हो। इससे पहले एक्टर कर्नाटक हिजाब विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। अभिनेता पर आरोप लगे थे कि उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे एक न्यायधीश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ट्वीट कर दिया था, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

कांतारा पर भी की थी टिप्पणी
चेतन कुमार इससे पहले कई धर्म को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। चेतन कुमार पर कातांरा फिल्म को लेकर भी केस दर्ज हो चुका है। एक्टर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कांतारा की भूत कोला धार्मिक प्रथा के खिलाफ टिप्पणी की थी।

Latest articles

लापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भेल भोपाललापरवाह अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाई: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण...

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...