20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP में एक दुकान में छिपा था दुर्लभ जीव, मुश्किल में है...

UP में एक दुकान में छिपा था दुर्लभ जीव, मुश्किल में है इस शर्मीले जानवर का कुनबा

Published on

नई दिल्ली

यूपी के सोनभद्र जिले में वन विभाग की टीम ने एक दुर्लभ प्रजाति के जीव को पकड़ा है। यह जंगली जानवर दुकान में छिपा था। इसे इंडियन पैंगोलिन के नाम से जाना जाता है। पिछले साल अक्टूबर में पैंगोलिन उत्तराखंड के चंपावत में भी देखा गया था। कुछ जगहों पर इसे सल्लू सांप या चींटीखोर भी कहते हैं। तस्करी के कारण इस जीव की संख्या घट रही है। तस्कर इसे 12 से 15 लाख रुपये में खरीदते बेचते हैं। चीन में इसके मांस की काफी डिमांड है। एक किलो मांस 30 हजार रुपये में बिकता है। हड्डियों आदि का दवाओं में भी इस्तेमाल करने की खबरें आती रहती हैं। चीन के लोग तो सेक्स पावर बढ़ाने के लिए इस बेजुबान को मार डालते हैं।

जंगल से भटककर आ गया था
सोनभद्र में वन विभाग की टीम ने इस इंडियन पैंगोलिन को सुरक्षित तरीके से बजिया के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ और यूपी सीमा के जंगल से बभनी वन रेंज के घघरा में यह जीव आ गया था। कहा जाता है ये लाखों साल से धरती पर हैं और चीटियां खाकर जिंदा रह सकते हैं। अवैध तस्करी के मामलों पर नजर डालें तो 20 प्रतिशत से ज्यादा तस्करी इसी जीव की होती है।

चीनी खाते हैं पैंगोलिन का मांस
देखने में शायद कुछ लोगों को इसकी स्किन अनानास की तरह दिखाई दे। चीन में प्रसव के बाद महिलाओं को इसका मांस खिलाया जाता है। हालांकि इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इसका मांस खाने से क्या सच में ताकत बढ़ती है। कुछ समय पहले आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने भी इस जीव की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी शेयर की थी।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि इसके शरीर का मोटा वाला हिस्सा केराटिन से बना होता है, वही जो हमारे नाखून और बाल में होता है। इसकी स्किन उतारने के लिए चीनी इस दुर्लभ जीव को जिंदा कढ़ाही में डाल देते हैं। जबकि ये इतने शांतिप्रिय प्राणी होते हैं कि कुछ आहट महसूस होने पर शरीर को गेंद की तरह गोल बना लेते हैं। एक साल में ये करोड़ों चीटियां या कीड़े खा सकते हैं। ये जमीन पर भी पाए जाते हैं और पेड़ की डाल पर भी।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this