22.1 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यगुड्डू मुस्लिम के बेटे की दुकान पर चलेगा बुलडोजर, उमेश पाल मर्डर...

गुड्डू मुस्लिम के बेटे की दुकान पर चलेगा बुलडोजर, उमेश पाल मर्डर में बरसाए थे थैले भर बम

Published on

प्रयागराज

प्रयागराज में बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों और माफिया अतीक अहमद के करीबियों और सहयोगियों पर पुलिस और पीडीए का शिकंजा कसता जा रहा है। अब पुलिस और पीडीए लगातार ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहे हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ऐसे लोगों के अवैध निर्माण और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में उमेश पाल मर्डर में बमबाज गुड्डू मुस्लिम के लड़के की दुकान भी खतरे में आई है।

गुरुवार को भी जोन-2 के करीब 7 गांवों में कार्रवाई हो रही है। बक्सी मोढ़ा में पीडीए के बुल्डोजर गरज रहे हैं। उमेश पाल शूटआउट केस के बाद फरार चल रहे पांच लाख के इनामी शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 5 लाख के इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम के घर के बाद अब उसकी अवैध दुकान को लेकर भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

गुड्डू मुस्लिम के बेटे आबिद की चकिया चौराहे पर मटन और चिकन की शॉप है। इस शॉप पर मंगलवार को पीडीए की ओर से कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिया गया है। पीडीए के जोनल अधिकारी अजय कुमार की ओर से जारी की गई नोटिस के मुताबिक 260 वर्ग फीट में बगैर अनुमति के व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। निर्माण के लिए भी कोई अनुमति नहीं ली गई है।

नोटिस में 25 मार्च को 11 बजे तक प्रयागराज विकास प्राधिकरण में हाजिर होकर अवैध निर्माण को लेकर जवाब देना है। संतोषजनक जवाब न देने पर अनधिकृत निर्माण को पीडीए ने गिरा देने की चेतावनी दी है।यह नोटिस बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बेटे मोहम्मद आबिद के नाम से जारी किया गया है। उमेश पाल शूटआउट के बाद से ही बमबाज गुड्डू मुस्लिम फरार है और उस पर 5 लाख का इनाम घोषित है। इस घटना के बाद से ही गुड्डू मुस्लिम के बेटे मोहम्मद आबिद भी फरार है और दुकान भी बंद है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this