30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यग्रेटर नोएडा में बस और मर्सिडीज की जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के...

ग्रेटर नोएडा में बस और मर्सिडीज की जोरदार टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे

Published on

ग्रेटर नोएडा ,

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर रोडवेज बस और मर्सिडीज कार में जोरदार टक्कर हो गई. इसमें कार और रोडवेज बस दोनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में गाड़ी चालक समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा की तरफ से बस और मर्सिडीज कार तेज रफ्तार में आ रही थी. दोनों गाड़ियां एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट के पास पहुंची ही थीं कि ओवरटेक करते हुए मर्सिडीज कार रोडवेज बस से टकरा गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और कार दोनों प्वाइंट के पास बनी पुलिया पर फंस गई. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने बस और कार को क्रेन की मदद से हटवाया. उधर, हादसे की वजह से ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने वाली लेन पर जाम लग गया. उसे ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया.

हादसे पर यह बोले एडिशनल डीसीपी…
मर्सिडीज चालक ग्रेटर नोएडा के Beta-2 सेक्टर का बताया जा रहा है. उसका नाम राघव कुमार है. हादसे को लेकर ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली की तरफ जा रहे दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी. इसमें ओवरटेक करने के दौरान मर्सिडीज कार की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई. हादसे में मर्सिडीज कार चालक और रोडवेज बस चालक दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. साथ ही इस हादसे में अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...