24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्य'देश में अघोषित इमरजेंसी...विपक्ष एकजुट हो जाए'...राहुल को मिली सजा पर गुस्से...

‘देश में अघोषित इमरजेंसी…विपक्ष एकजुट हो जाए’…राहुल को मिली सजा पर गुस्से में तेजस्वी

Published on

पटना

‘सारे मोदी चोर” वाले बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा झेल रहे राहुल गांधी को कोर्ट ने आज सजा सुनाई है। उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के डेप्यूटी सीएम तेजस्वी यादव गुस्सा हो गये। तेजस्वी यादव ने नाराजगी जाहिर करते हुए विपक्ष को एकजुट होने की बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार को इस सजा के लिए जिम्मेदार बताया है। तेजस्वी यादव का कहना है कोर्ट की तरफ से सुनाई गई सजा के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

बीजेपी सबकुछ कर रही है
तेजस्वी यादव ने कहा कि ये फैसला कोर्ट का है। इस फैसले पर तो हम कुछ नहीं कहेंगे। मगर भाजपा के खिलाफ जो भी खड़ा हो रहा है। उस पर कार्रवाई की जा रही है। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि देश का हर व्यक्ति जान रहा है कि राहुल गांधी के साथ ऐसा क्यों हुआ। तेजस्वी ने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्ष के तमाम लोगों को और तमाम राजनीतिक पार्टियों को बिना देर किए एक होने की जरूरत है।

विपक्ष को खत्म करने की साजिश
तेजस्वी ने इसके लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। तेजस्वी ने कहा कि यदि ये लोग कुछ और दिन रह लेंगे तो लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि “यह लोग कुछ और दिन रहे तो यह संविधान को खत्म कर देंगे गांधी को खत्म कर देंगे और लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू हो गई है। विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जो किसी भी प्रोफेशन का है। वह सच बोलता है तो उन्हें षड्यंत्र रच कर किसी न किसी तरीके से उन पर कार्यवाही करवाई जाती है।

क्या था पूरा मामला
बताते चलें 4 साल पहले चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने सभी मोदी सरनेम वाले लोगों को चोर बता दिया था। इस बयान के बाद देशभर में कई जगह उन पर मानहानि के मुकदमे किए गए। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी इस मामले में मानहानि का मुकदमा दायर किया। कोर्ट ने आज इस मामले पर फैसला सुनाते हुए उन्हें 2 साल की सजा दी है। तेजस्वी यादव ने कोर्ट के फैसले पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि अगली बार यह लोग आएंगे तो नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं इनकी तस्वीर होगी। तेजस्वी यादव ने कहा इस तरह का काम हो रहा है तो अब लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, लड़ने की जरूरत है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...