16.3 C
London
Friday, July 4, 2025
Homeराजनीति‘राहुल को सच बोलने की सजा मिली, लोकतंत्र का गला घोंटा जा...

‘राहुल को सच बोलने की सजा मिली, लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा’ ; जयराम रमेश

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी मोदी सरनेम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई। बुधवार को मानहानि मामले में सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने राहुल गांधी दोषी करार देते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि उन्हें उसी दिन तुरंत जमानत भी मिल गई थी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर अपने नयी दिल्ली स्थित मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां कांग्रेस नेताओं अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश ने पार्टी का पक्ष रखा।

सरकार बौखला गई है- अभिषेक मनु सिंघवी
कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अभिषेक सिंघवी ने कहा, “सरकारी संस्थाओं का दमन हो रहा है। राहुल को सच बोलने की सजा मिली है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। ” कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह निडर होकर बोलते रहे हैं। जाहिर है, वह इसकी कीमत चुका रहे हैं। सरकार बौखला गई है। यह सरकार परेशान है क्योंकि वह तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करते हैं। यह सरकार उनकी आवाज को दबाने के लिए नई तकनीक खोज रही है।”

राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “राहुल गांधी की आवाज को दबाना आसान नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि ऐसी चीज जो कानून में गलत है उसका सही रूप से अवलोकन किया जाएगा और हमें कनविक्शन स्टे जल्द से जल्द मिलेगा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमें कनविक्शन स्टे पर मिलेगा जो इस अयोग्यता के आधार को ही समाप्त कर देगा। हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हमें विश्वास है कि हम निकट भविष्य में विजयी होंगे।

भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई- जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा, “भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबराई हुई है। वो जानते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा ने न केवल कांग्रेस संगठन में नई उमंग जगाई है बल्कि पूरे देश में एक नया उत्साह, भविष्य का रास्ता दिखाया है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के कारण राहुल गांधी को कीमत चुकानी पड़ी है।” संसद सदस्य के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के विरोध में दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। वहीं, लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Latest articles

बीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा

भेल भोपालबीएचईएल के जीएम श्रीनिवास राव का तबादला एचबीजी नोएडा,भेल भोपाल यूनिट के महाप्रबंधक...

बीएचईएल के ब्रेड बटर यानि ट्रेक्शन मोटर भगवान भरोसे

केसी दुबे, भोपालबीएचईएल के ब्रेड बटर यानि ट्रेक्शन मोटर भगवान भरोसे,भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

आरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं का लगातार हो रहा विस्तार— आपातकालीन इकाई में सर्जरी कर बचाई 5 वर्षीय बच्चे की जान, खाने की नली...

जयपुरआरयूएचएस अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं का लगातार हो रहा विस्तार— आपातकालीन इकाई में सर्जरी...

भेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर इंटक ने निकाला पैदल मार्च

भेल भोपालभेल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हेम्टू इंटक ने भेल कर्मचारियों के साथ...

More like this

तेलंगाना BJP को बड़ा झटका विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा, नेतृत्व विवाद की अटकलें तेज़

BJP : तेलंगाना में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे...

MP BJP अध्यक्ष पद पर सस्पेंस ख़त्म होने वाला है 2 जुलाई को होगा बड़ा ऐलान

MP BJP: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पिछले 6 महीने...

Jitu Patwari FIR: जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ FIR: अशोकनगर मामले में नया मोड़ युवक ने वीडियो वायरल करने का लगाया आरोप

Jitu Patwari FIR: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ख़िलाफ़ अशोकनगर के मुंगावली...