19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीति'कांग्रेस के पास वकीलों की फौज, ऊपरी कोर्ट क्यों नहीं गए'- राहुल...

‘कांग्रेस के पास वकीलों की फौज, ऊपरी कोर्ट क्यों नहीं गए’- राहुल की सांसदी जाने पर BJP ने पूछा

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इसके जवाब में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत है. राहुल के ‘तमाशे’ का भंडाफोड़ करने के लिए हमने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. क्योंकि उन्होंने एक बार फिर मामले को भटकाने की कोशिश की है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछड़ों का अपमान किया है. राहुल गांधी चीन की तारीफ करते हैं. विदेश में भारत का अपमान करते हैं. वह सेना की शहादत का सबूत मांगते हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल के मामले में ‘चौकीदार चोर है’ कहा था, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो उन्होंने माफी मांगी. रविशंकर प्रसाद बोले कि कांग्रेस का परिचय 4-C है. मतलब कट, कमीशन, करप्शन और कांग्रेस.

रविशंकर ने कहा कि राहुल गांधी की समस्या ये है कि उन्हें वोट नहीं मिलते. वे जहां जाते हैं वहां हार जाते हैं. कर्नाटक चुनाव में सहानुभूति वोट हासिल करने के लिए जानबूझकर उन्होंने ऐसा किया. वह नाखून काटकर शहीद बनाना चाहते हैं.

राहुल गांधी ने देश के पिछड़ों का अपमान किया है. वह कहते हैं कि जो भी कहते हैं, सोच समझकर कहते हैं, इसका मतलब ये है कि उन्होंने जानकर पिछड़ों का अपमान किया है. झूठ बोलना और बेबुनियाद आरोप लगाना उनकी फितरत है.

बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस के पास तो वकीलों की फौज है, वह कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गए. कांग्रेस ने कोर्ट से स्टे लेने की कोशिश क्यों नहीं की. उन्होंने कहा कि क्या राहुल को लेकर कांग्रेस में कोई राजनीति चल रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...