17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालकुएं की सीढ़ियों पर बेबस खड़े लोग, रस्सियां बनीं सहारा... इंदौर हादसे...

कुएं की सीढ़ियों पर बेबस खड़े लोग, रस्सियां बनीं सहारा… इंदौर हादसे के बाद ऐसा था मंजर

Published on

इंदौर,

रामनवमी पर हवन के दौरान इंदौर में बड़ा हादसा हो गया. वहां पटेल नगर में मौजूद बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत धंस गई. छत का यह हिस्सा एक पुरानी बावड़ी या कुएं के ऊपर बना था. हादसे के वक्त मंदिर में हवन हो रहा था. बावड़ी की छत धंसने की वजह से उसके ऊपर खड़े लोग नीचे बावड़ी में जा गिरे. इस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई अभी बावड़ी में ही फंसे हैं, जिनको निकालने का काम जारी है.

इस बीच बावड़ी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें फंसे हुए लोग और बचावकर्मी दिख रहे हैं. छत गिरने के बाद बावड़ी में फंसे कुछ लोग उसकी साइड में मौजूद सीढ़ियों पर चढ़ गए थे. उनको साफ देखा जा सकता है. इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं. दूसरी तरफ बावड़ी के अंदर सीढ़ियां डालकर रस्सियों से बांधकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, अबतक 19 लोगों को बचाया जा चुका है.

अभी बावड़ी में और शव भी हो सकते हैं. इसकी आशंका के चलते बावड़ी के पानी को निकाला जा रहा है. पानी निकालने के लिए मोटर पंप मंगाए गए हैं. निगम के टैंकर भी मौके पर पहुंच गए हैं. बावड़ी के पानी और कीचड़ को इसमें भरा जाएगा.

चश्मदीद ने क्या बताया
हादसे के दौरान मौजूद एक शख्स ने बताया है कि धार्मिक कार्यक्रम में भारी भीड़ जमा थी. कई लोग मंदिर में मौजूद बावड़ी की छत पर खड़े थे. वह छत उतने लोगों का भार सहन नहीं कर पाई और नीचे धंस गई. इसकी वजह से वहां खड़े लोग नीचे बावड़ी में गिर गए, जिसमें पानी भी मौजूद था.

बावड़ी पर पटिया रखकर बनाया गया था मंदिर
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि मंदिर को पुरानी बावड़ी के ऊपर बनाया गया था. इसके लिए बावड़ी को पटिया रखकर ढक दिया गया था. बावड़ी की छत धंसने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी. मंदिर के बाहर भारी संख्या में लोग जमा थे. कई ऐसे थे जो कि अपने परिवार के लोगों को ढूंढने वहां पहुंचे थे.

मृत लोगों के परिवार को 5 लाख की मदद
पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके घटना पर शोक जताया है. इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है. वहीं घायलों के फ्री इलाज का ऐलान किया गया है, उनको भी 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...