13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयHindenburg Case: मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-...

Hindenburg Case: मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वाजिब बात करें

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले पर मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका वकील एमएल शर्मा ने दायर की थी। प्रधान न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि हम मीडिया के खिलाफ कभी भी कोई निषेधाज्ञा जारी नहीं करने जा रहे हैं। जब शर्मा ने यह कहते हुए अपने अनुरोध को दोहराया कि मीडिया सनसनी पैदा कर रहा है, तो प्रधान न्यायाधीश ने दोहराया कि वाजिब बात कीजिए, मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की बात मत कीजिए। उचित तर्क दें।

पीठ इस विवाद में जल्द ही आदेश पारित करेगी
मीडिया रिपोर्टिंग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। प्रधान न्यायाधीश ने यह भी कहा कि पीठ इस विवाद में जल्द ही आदेश पारित करेगी। पिछले हफ्ते न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अगुआई वाली पीठ ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में भारतीय निवेशकों की सुरक्षा के लिए नियामक तंत्र की समीक्षा के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन पर सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कई याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रही पीठ
पीठ ने प्रस्तावित समिति में शामिल करने के लिए सीलबंद लिफाफे में केंद्र सरकार द्वारा सुझाए गए नामों को स्वीकार करने से भी इनकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश की पीठ अडाणी मामले में कई याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई कर रही है। जिसमें दो याचिकाओं में हिंडनबर्ग के खिलाफ जांच के आदेश की मांग और दो याचिकाएं अदाणी ग्रुप के खिलाफ जांच के आदेश की मांग के लिए दायर है।

24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी कर अडाणी ग्रुप के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। जिसमें प्रतिभूतियों में हेर-फेर जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं। इसके बाद दुनिया के अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे गौतम अदाणी 20वें पायदान से भी नीचे चले गए। इस रिपोर्ट के बाद से देश की विपक्षी पार्टियां अडाणी समूह के खिलाफ जांच की मांग कर रही है।

अब किस हालत में है अडानी समूह ?
अमेरिकी रिसर्च एजेंसी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी समूह ने इसे एक साजिश बताया था हालांकि जैसा रिपोर्ट में कहा गया था अब अडानी समूह उस ही दौर से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। अडानी समूह के तीन शेयरों में इस एक महीने के भीतर भारी गिरावट दर्ज हुई है। इ इनमें अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन शामिल हैं।

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...