9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ हादसा:बड़े-बड़े पत्थर गिरे, सैलाब आया और बह गए 4 दोस्त...पांचवें को...

केदारनाथ हादसा:बड़े-बड़े पत्थर गिरे, सैलाब आया और बह गए 4 दोस्त…पांचवें को खच्चर वाले ने बचाया

Published on

गाजियाबाद ,

केदारनाथ में बादल फटने की घटना में यूपी के गाजियाबाद निवासी चार युवक लापता है. ये चारों जिले के खोड़ा इलाके के रहने वाले थे. उनके साथ गए पांचवें दोस्त ने घटना के बारे में जानकारी दी है. खुशकिस्मती से वह हादसे में बच गया. उसे खच्चर वाले द्वारा रेस्क्यू किया गया. उसने बताया कि हम पांच लोग हरिद्वार के रास्ते केदारनाथ पहुंचे थे, जहां अचानक मोटे-मोटे पत्थर गिरे, फिर बादल फटने के बाद आए सैलाब में चार लोग बह गए. लापता हुए युवकों के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है, परिजन बेहद परेशान और मायूस हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों गाजियाबाद से 5 युवक केदारनाथ के लिए गये थे जिनमें से 4 युवक बादल फटने की घटना के बाद से लापता हैं. साथ गए एक युवक सचिन द्वारा यह सूचना लापता युवकों के परिवार को दी गई, जिसके बाद से लापता युवकों के परिवार की हालत बेहद खराब है और किसी अनहोनी की आशंका में उनके परिवार डरे सहमे हुए हैं.

लापता चार युवकों में सुमित शुक्ला, कृष्णा पटेल, मन्नू, चिराग का अभी कोई सुराग नहीं मिला है. लापता युवकों में एक सुमित के माता-पिता के अनुसार, उन्हें बेटे के साथ गए सचिन ने घटना की जानकारी दी है कि बादल फटने के बाद आए सैलाब के तेज बहाव में वो बह गया है. जबकि, सूचना देने वाले युवक सचिन को सुबह बचाव टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया.

वहीं, लापता सुमित के परिवार के अनुसार उनका बेटा और उसके साथ के चार अन्य युवक हरिद्वार से जल लाने की बात कह कर गए थे. लेकिन उनके बेटे ने बाद में फोन कर उन्हें बताया कि वह केदारनाथ जा रहे हैं और उन्होंने कार को पार्किंग में खड़ा किया है. लापता सुमित ने जब अंतिम बार अपने मां को फोन किया था तो उसने बताया था कि वह केदारनाथ से 7 किलोमीटर की दूरी पर है और पैदल चढ़ाई कर रहा है, जिसके बाद उसका फोन कट गया था और मोबाइल उसके बाद से ही स्विच ऑफ हो गया.

सुमित के साथ गए युवक सचिन ने बीते दिन सुबह फोन कर घटना की जानकारी और युवाओं के गायब होने की सूचना उनके परिवार को दी. बताया जा रहा है कि हादसे के समय खच्चर वाले ने सचिन का हाथ पकड़कर उसे बचा लिया था और बाद में रेस्क्यू टीम ने उसे सही जगह पहुंचाया.

केदारनाथ यात्रा रुकी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गौरतलब है कि उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची है. टिहरी से लेकर केदारनाथ तक हर जगह तबाही के निशान देखे जा सकते हैं.राज्य के विभिन्न स्थानों पर पिछले दो दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए, टिहरी के जिस नौताड़ इलाके और केदारनाथ में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है.

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this