14.2 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराष्ट्रीयराघव चड्ढा तक पहुंची शराब घोटाले की आंच, ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट...

राघव चड्ढा तक पहुंची शराब घोटाले की आंच, ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में खुलासा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनीष सिसोदिया के बाद अब आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया है। ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राघव चड्ढा का नाम है।

ईडी की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा गया कि जाली लेनदेन की साजिश रची गई। मनीष सिसोदिया के पूर्व सचिव सी अरविंद ने जांच एजेंसी को बताया था कि मनीष सिसोदिया के घर पर हुई बैठक में राघव चड्ढा मौजूद थे। सी अरविंद के बयान के अनुसार, बैठक में पंजाब के आबकारी आयुक्त वरुण रूजम, मामले के आरोपी विजय नायर और पंजाब आबकारी निदेशालय के अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

दिल्ली सरकार ने 17 नंवबर, 2021 को लागू की थी नई शराब नीति
दिल्ली शराब घोटाला मामले में पहले से ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम सामने आ चुका है। मनीष सिसोदिया जिस शराब घोटाले में बंद हैं, वो दिल्ली की नई शराब पॉलिसी से संबंधित है। दिल्ली सरकार ने 17 नंवबर, 2021 को नई शराब नीति लागू की थी, लेकिन उसके बाद सरकार ने अपनी इस पॉलिसी को वापस ले लिया था।

मनीष सिसोदिया पर कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप
केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति लागू होने के बाद सरकार ने राजस्व में इजाफा और माफियाराज को खत्म करने की बात कही थी, लेकिन यह इसके ठीक उल्टा हुआ। दिल्ली सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ। दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

17 अगस्त, 2022 को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया
दिल्ली के उपराज्यपाल ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की थी। 17 अगस्त 2022 को इस मामले में सीबीआीई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया। इसी बीच इस केस में 22 अगस्त को ईडी की एंट्री होती है। ईडी ने आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। जांच और पूछताछ के बाद करीब छह महीने बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच मनीष सिसोदिया से जेल में ईडी ने पूछताछ शुरू की थी। ईडी ने पूछताछ के बाद जेल में ही मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। मनीष सिसोदिया ने पिछले महीने कोर्ट से जमानत मांगी थी। जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया।

 

 

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...