9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedअजय बंगा को पांच साल के लिए वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष बनाया...

अजय बंगा को पांच साल के लिए वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष बनाया गया

Published on

नई दिल्ली

भारतीय मूल के अजय बांगा को वर्ल्ड बैंक को प्रेजिडेंट चुन लिए गए हैं। वर्ल्ड बैंक की 25 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने उन्हें पांच साल के लिए इस पद पर इलेक्ट किया है। उनका कार्यकाल दो जून से शुरू होगा। मास्टरकार्ड के सीईओ रहे 63 साल के बांगा को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फरवरी के अंत में इस पद के लिए नॉमिनेट किया था। वह इस पद के लिए एकमात्र दावेदार थे, इसलिए उनकी नियुक्ति पक्की मानी जा रही थी। वह इस पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकन हैं। अब तक इंटरनेशनल मॉनीटरी फंड (IMF) या वर्ल्ड बैंक में भारतीय मूल का कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं पहुंचा था। सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली है। अमेरिकी नागरिक बांगा करीब 12 साल तक मास्टरकार्ड इंक का प्रमुख रहने के बाद दिसंबर 2021 में रिटायर हुए थे। वह डेविड मालपस की जगह लेंगे। वैसे उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया था।

बांगा को फाइनेंशियल और टेक्नोलॉजिकल सेक्टर में विशेषज्ञता हासिल है। साथ ही उन्हें बड़े संस्थानों की अगुवाई करने का व्यापक अनुभव है। 63 साल के बांगा को बिजनस में 30 साल से अधिक अनुभव है और वह मास्टरकार्ड में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। साथ ही वह अमेरिकन रेड क्रॉस, क्राफ्ट फूड्स और डाउ इंक के बोर्ड में रह चुके हैं। उन्हें 2016 में उन्हें पद्म श्री से नवाजा गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उनका देश विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह बांगा का नामांकन कर रहा है। उनका कहना था कि बांगा इतिहास के इस नाजुक वक्त में दुनिया की अगुवाई करने की सभी विशेषताएं हैं। अजय अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ पार्टनरशिप फॉर सेंट्रल अमेरिका के को-चेयर के रूप में काम कर चुके हैं। साथ ही वह Trilateral Commission के भी सदस्य हैं। अजय U.S.-India Strategic Partnership Forum के फाउंडिंग ट्रस्टी होने के साथ-साथ National Committee on United States-China Relations के सदस्य रह चुके हैं। वह American India Foundation के Chairman Emeritus भी हैं।

काम नहीं आया चीन का विरोध
बांगा का वर्ल्ड बैंक का प्रेजिडेंट बनना तय माना जा रहा था। इसकी वजह यह थी कि उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नॉमिनेशन फाइल नहीं किया था। ऐतिहासिक रूप से वर्ल्ड बैंक की कमान अमेरिका के हाथों में रही है जबकि आईएमएफ का प्रेजिडेंट यूरोपियन होता है। वर्ल्ड बैंक प्रेजिडेंट के लिए नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख 29 मार्च थी लेकिन किसी ने अपनी दावेदारी पेश नहीं की। चीन को बांगा के नाम पर आपत्ति थी और उसका कहना था कि वह किसी अन्य उम्मीदवार को सपोर्ट कर सकता है। लेकिन बांगा को भारत समेत दुनियाभर के प्रमुख देशों का जबरदस्त सपोर्ट मिला। अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जेनेट येलेन ने उनका समर्थन करते हुए कहा था कि अगले कुछ महीनों में वर्ल्ड बैंक में अहम बदलाव देखने को मिलेगा। बांगा वर्ल्ड बैंक को 21वीं शताब्दी का चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करेंगे। इससे बैंक गरीबी उन्मूलन और विकास लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेगा।

अजय सिंह बांगा का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे, इसलिए उनका बचपन देश के कई शहरों में गुजरा। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्फीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली और फिर आईआईएम, अहमदाबाद से एमबीए किया। 1980 के दशक में नेस्ले से जुड़ गए और करीब एक दशक तक कंपनी में विभिन्न पदों पर काम किया। इसके बाद वह पेप्सिको इंक से जुड़ गए और कंपनी को भारत में फास्ट-फूड फ्रेंचाइजी लॉन्च करने में मदद की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 14 जुलाई 2021 तक अजय बांगा की अनुमानित नेट वर्थ करीब $206 मिलियन डॉलर थी। उनके पास $113,123,489 से अधिक मूल्य के मास्टरकार्ड स्टॉक की 60,000 से अधिक यूनिट्स थी। पिछले 13 साल में उन्होंने 69,986,261 डॉलर से ज्यादा मूल्य के एमए स्टॉक बेचे हैं।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...