17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'गोवा में 90% अपराध के पीछे यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूर', सीएम प्रमोद...

‘गोवा में 90% अपराध के पीछे यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूर’, सीएम प्रमोद सावंत का विवादित बयान

Published on

पणजी,

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य में 90% अपराध के लिए यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूरों को जिम्मेदार ठहराया है. प्रमोद सावंत ने ये बयान पणजी में मजदूर दिवस के मौके पर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने ठेकेदारों से यूपी बिहार और अन्य राज्यों से आने वाले मजदूरों को काम देने से पहले लेबर कार्ड बनवाने की भी अपील की.

मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि राज्य में काम करने वाले हर प्रवासी मजदूर के पास राज्य सरकार द्वारा दिया गया श्रमिक कार्ड होना चाहिए.दरअसल, गोवा सरकार निजी, असंगठित और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों का रिकॉर्ड रखने के लिए लेबर कार्ड जारी करती है.

प्रमोद सावंत ने कहा, गोवा में अपराध करने के बाद प्रवासी मजदूर अक्सर अपने राज्य भाग जाते हैं और उनका पता लगाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में उनका रिकॉर्ड रखना जरूरी है. सीएम सावंत ने कहा, ”गोवा में लगभग 90% अपराध बिहार, उत्तर प्रदेश और अन्य क्षेत्रों से आए प्रवासी मजदूरों द्वारा किए जाते हैं.”

सीएम सावंत ने कहा, सभी मजदूरों के पास लेबर कार्ड हो, इसके लिए राज्य सरकार दो गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रही है. उन्होंने कहा, जल्द मजदूरों के कार्ड के लिए ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की जाएगी .सावंत ने कहा, जब सभी मजदूरों को कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, तो उनके डेटाबेस तक पहुंचना आसान हो जाएगा. इससे पुलिस को मामलों की जांच करने और आरोपियों को ट्रैक करने में भी मदद मिलेगी.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...