19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्य2 पहलवानों ने पुलिस से कहा- बृजभूषण ने हमारे स्तन और पेट...

2 पहलवानों ने पुलिस से कहा- बृजभूषण ने हमारे स्तन और पेट छुए, रेस्तरां में किया यौन उत्पीड़न

Published on

लखनऊ

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष (डब्ल्यूएफआई) बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच रही रस्साकशी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दो महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में दर्ज कराई गई शिकायतों में आठ घटनाक्रम का जिक्र किया गया है।

करियर को खराब करने की बात कही थी- महिला पहलवान
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अप्रैल को दोनों महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ नई शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता महिला पहलवानों दी शिकायत में बताया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने सांस लेने और छोड़ने के तरीके जांच के बहाने पेट और ब्रेस्ट (स्तन) को छुआ था। मानसिक और शारीरिक शोषण भी किया। महिला पहलवानों ने बताया कि वो अब तक इसलिए चुप थीं, क्योंकि बृजभूषण शरण सिंह ने करियर को खराब करने का दबाव डाला था। शिकायत में 5 घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। महिला पहलवानों ने बताया कि ये घटना साल 2016 की है। 2016 में एक टूर्नामेंट के दौरान रेस्टोरेंट में पेट और ब्रेस्ट को बृजभूषण शरण सिंह छुआ था। यही नहीं उन्होंने साथ बैठने के लिए भी कहा था।

ऑफिस में बिना अनुमति के छुआ
पहली शिकायतर्ता महिला पहलवानों ने कहा कि उनकी इस हरकत से वो अंदर तक डर गई थी और खाना खाने तक का मन नहीं हुआ था। इस तरह की घटना फिर हुई। 2019 में एक टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने उनके पेट और ब्रेस्ट को छुआ था। अध्यक्ष ने अपने ऑफिस में भी इस तरह की हरकत की थी। महिला पहलवानों ने कहा कि उनकी मर्जी के बिना जांघ और कंधे को छुआ था। इसके बाद फिर उन्होंने सांस लेने और छोड़ने के तरीके की जांच के बहाने पेट और ब्रेस्ट को छुआ था। ऐसा कई बार हमारे साथ किया गया था।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

71 साल की उम्र में बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, ताराचंद अग्रवाल ने पेश की मिसाल

राजस्थान। उम्र केवल एक संख्या है और यदि लक्ष्य हासिल करने का जज्बा हो...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...