28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यराजौरी में मारा गया एक आतंकी, दूसरे को लगी गोली... कश्मीर में...

राजौरी में मारा गया एक आतंकी, दूसरे को लगी गोली… कश्मीर में सेना का ऑपरेशान त्रिनेत्र जारी

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के घने जंगली क्षेत्र में जारी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी को मार गिराया। वहीं अन्य आतंकवादी के घायल होने की संभावना है। शुक्रवार को आतंकवादियों की तरफ से किए गए विस्फोट में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे और मेजर रैंक का एक अधिकारी घायल हैं। राजौरी सेक्टर के कांडी वन में जारी सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त अभियान में सुबह करीब सात बजे आतंकवादियों की घेराबंदी की गई। वहीं बारामूला में भी एक आतंकी को मार गिराया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। वहीं शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा पहुंचे।

सेना ने बताया कि आतंकियों और सेना के बीच हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया और एक आतंकवादी घायल हुआ है। घायल आतंकी को भी घेर लिया गया है। कुछ ही देर में उसे पकड़ा जा सकता है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
अधिकारियों ने कहा कि मारे गए आतंकवादी के पास से एके-56 राइफल, चार मैगजीन, 56 गोलियां, नौ एमएम का एक पिस्तौल, उसके तीन मैगजीन और तीन ग्रेनेड बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है, साथ ही यह भी फिलहाल पता नहीं चल सका है कि वह किस संगठन से जुड़ा था।

कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना
प्रवक्ता ने बताया कि अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन 06 मई 2023 को रात एक बजकर 15 मिनट पर शुरू किया था। आतंकवादियों ने खुद को घिरा देखा तो फायरिंग शुरू कर दी। जम्मू क्षेत्र के भाटा दूरियां के टोटा गली इलाके में सेना के एक ट्रक पर आतंकवादी हमले के बाद खुफिया सूचना के आधार पर सेना आतंकवादियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है।

ग्राउंड जीरो सेना के अधिकारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के साथ जम्मू सेक्टर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए जम्मू का दौरा कर रहे हैं। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहले से ही ग्राउंड जीरो पर हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...